माैके का फायदा नहीं उठा पाए ये 3 खिलाड़ी, BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका दाैरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब विंडीज की मेजबानी करेगी। टीम को उम्मीद होगी कि सबकुछ भुलाकर एक नई शुरूआत की जाए। भारत और विंडीज के बीच पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी, जो 6 फरवरी से अहमदाबाद में होने वाली है। फिर टी20आई सीरीज भी होगी। दोनों सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है, तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को बाहर किया गया है। हम उन तीन भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे जिन्हें बीसीसीआई ने माैके दिए थे, लेकिन वह फायदा नहीं उठा पाए। ऐसे में विंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
यह भी पढ़ें- रवि शास्त्री का दावा- कोहली के पास हैं अभी भी 5 साल, लेकिन माननी होगी ये बात

1. वेंकटेश अय्यर
आईपीएल के जरिए वेंकटेश अय्यर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों की सीरीज में डेब्यू करने का माैका भी मिला, लेकिन वह हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में कमाल नहीं कर पाए। वह इस मौके को भुनाने में नाकामयाब रहे। उन्होंने दो वनडे मैचों में 12.0 की औसत और 60.0 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 24 रन ही बनाए। इसके अलावा वेंकटेश को 5 ओवर गेंदबाजी के लिए भी दिए थे, हालांकि उन्होंने 28 रन ही दिए थे, लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके। साउथ अफ्रीका में उनका ऐसा प्रदर्शन देख दिग्गजों ने राय दी कि अभी अय्यर को वनडे में नहीं आजमाना चाहिए। लिहाजा, बीसीसीआई ने भी विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए घोषित 18 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।

2. रविचंद्रन अश्विन
स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को साउथ अफ्रीका दाैरे पर वनडे टीम में चुना गया था। उन्हें 2017 के बाद वनडे में जगह मिली थी। उम्मीद थी कि लंबे समय बाद सीमित ओवरों में वापसी कर रहे अश्विन कमाल का प्रदर्शन करेंगे, लेकिन वह दो मैचों में मात्र एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे। इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 7 और नाबाद 25 रनों की पारियां खेलीं। लेकिन खराब गेंदबाजी प्रदर्शन के चलते अश्विन को विंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनके चोटिल होने की भी खबर है। हो सकता है कि वह श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो जाएं।

3. भुवनेश्वर कुमार
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए बीसीसीआई द्वारा कई माैके मिले, लेकिन वह भी फायदा नहीं उठा सके। भुवनेश्वर ने साउथ अफ्रीका में सबको निराश कर दिया। उनकी स्पीड भी गुम हो गई, ना ही वह स्विंग से बल्लेबाजों को मुश्किल में डालते दिखे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले दो मैचों में उन्होंने 18 ओवर गेंदबाजी करते हुए 131 रन भी खर्च किए। ना ही वो कोई विकेट अपने नाम कर सके। खराब गेंदबाजी प्रदर्शन के चलते उन्हें विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज बाहर कर दिया गया। हालांकि उन्हें टी20आई टीम में जरूर माैका दिया है। अगर वो यहां भी असफल रहते हैं तो फिर उनका बाहर होना तय है।












Click it and Unblock the Notifications