रवि शास्त्री का दावा- कोहली के पास हैं अभी भी 5 साल, लेकिन माननी होगी ये बात
नई दिल्ली। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर बड़ा दावा किया है। कोहली इस समय खराब दाैर से गुजर रहे हैं क्योंकि वह विवादास्पद तरीके के साथ तीनों फाॅर्मेट की कप्तानी से हट चुके हैं। साथ ही तीन साल से कोई अंतरराष्ट्रीय शतक ना लगने का दवाब भी उनपर है। इस बीच शास्त्री एक बार फिर कोहली को सपोर्ट करते हुए नजर आए और कहा कि उनके पास अभी भी क्रिकेट करियर के 5 साल बचे हुए हैं।
यह भी पढ़ें- कराची स्टेडियम में लगी भीषण आग, कमेंट्री बॉक्स हुआ तबाह, देखें वीडियो

दिया ये सुझाव
विराट कोहली को शास्त्री सुझाव दिया कि खेल से कुछ महीने के ब्रेक की जरूरत है और इस दाैरान उनकी अच्छी दुनिया होगी। शास्त्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि कोहली टीम के खिलाड़ी के रूप में बने रहें क्योंकि पूर्व कप्तान के पास 5 साल का अच्छा क्रिकेट बचा है। साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज 2-1 से हारने के एक दिन बाद विराट कोहली ने भारत के टेस्ट कप्तान का पद छोड़ दिया। कोहली 68 मैचों में 40 टेस्ट जीतकर भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान साबित हुए। कोहली ने पिछले साल सितंबर में कहा था कि वह टी20आई कप्तानी छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा के बाद वनडे और टेस्ट कप्तान के रूप में बने रहना चाहते हैं। हालांकि, कोहली को दिसंबर में वनडे कप्तान के रूप में भी हटा दिया गया था।

ब्रेक लेता है तो यह उसके लिए एक अच्छा होगा
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर से उनके यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि क्रिकेट से ब्रेक पूर्व कप्तान को रिचार्ज करने और बल्ले से अपना सर्वश्रेष्ठ देने में मदद करेगा। शास्त्री ने कहा, "वह 33 साल का है, उसे पता है कि उसके आगे 5 साल का अच्छा क्रिकेट है। अगर वह शांत हो सकता है। अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देता है। एक समय में एक खेल ले सकता है। वो शायद खेल से भी ब्रेक ले सकता है। मुझे लगता है कि कोहली 2-3 महीने के लिए बाहर होता है, मतलब वह किसी एक सीरीज से ब्रेक लेता है, तो यह उसके लिए एक अच्छा होगा। उसने अपनी अच्छी लगेगी।''
शास्त्री ने कहा, "वह फिर मैदान पर आ सकता है और उन 3-4 सालों में एक राजा की तरह खेल सकता है जहां वह मानसिक रूप से स्पष्ट है और वह जानता है कि उसकी भूमिका क्या है और एक टीम खिलाड़ी के रूप में खेलती है। मैं कोहली को अभी देखना चाहता हूं, आओ हम एक टीम खिलाड़ी के रूप में योगदान दें और भारत के लिए मैच जीतें। यही वह विरासत होगी जो वह छोड़ेंगे।"

उसके फैसले से हैरान था
विराट कोहली के सभी प्रारूपों में कप्तानी छोड़ने के फैसले के बारे में बताते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि यह सामान्य है कि स्टार खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नेतृत्व की जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला करते हैं। शास्त्री ने कहा "मुझे लगता है, विराट ने बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए यह फैसला लिया। क्योंकि बायो बबल में इतना खेलना आसान नहीं होता। उन्होंने सफेद गेंद वाले क्रिकेट से संन्यास लेकर सही काम किया। जब टेस्ट क्रिकेट की बात आई, तो मैं थोड़ा हैरान था क्योंकि पिछले 5 सालों से हम खेल के सबसे लंबे प्रारूप में नंबर 1 टीम थे। एक सीरीज में हार के बाद इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ जाए। फिर भी मैं हमेशा एक क्रिकेटर के फैसले का सम्मान करता हूं क्योंकि मुझे नहीं पता कि वह क्या महसूस कर रहा है। कभी-कभी जब गर्दन की बात आती है, तो आपका शरीर आपको 'बस' कहता है।''












Click it and Unblock the Notifications