‘तेंदुलकर में वो कीड़ा था’, 1.4 मिलियन लोगों में ऐसा बल्लेबाज ढूंढकर लाओ जो गेंदबाजी भी कर सके

शास्त्री का ऐसा मानना है कि भारतीय टीम में ऐसे खिलाड़ी की कमी है, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी कर सके।

नई दिल्ली, जुलाई 27: पूर्व भारतीय हेड कोच और जाने माने कमेंटेटर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने मौजूदा समय में टीम इंडिया की सबसे कमी को लेकर बयान दिया है। शास्त्री का ऐसा मानना है कि भारतीय टीम में ऐसे खिलाड़ी की कमी है, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी कर सके। पूर्व कोच के अनुसार, पहले टीम के पास सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी थे, जो इस कमी को पूरा करते थे। लेकिन मौजूदा समय में ऐसा नजर नहीं आता।

ये भी पढ़ें- Hardik Pandya के कारण T20 विश्वकप हारी टीम इंडिया, शास्त्री ने किया चौंकाने वाला खुलासा

3-4 से ऐसे खिलाड़ी की जरूरत

3-4 से ऐसे खिलाड़ी की जरूरत

रवि शास्त्री ने कहा, ''पहले सचिन, सहवाग, युवराज और रैना थे, लेकिन पिछले 3-4 साल में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं आया। इससे टीम का पूरा बैलेंस हिल गया है। ऐसे में दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों को देखकर अच्छा लग रहा है। जो गेंदबाजी भी कर सकते हैं और बल्लेबाजी भी।''

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में हुड्डा ने बल्ले के साथ भी रन बनाए जबकि मौका मिलने पर विकेट लेने में भी सफल रहे। दूसरी ओर अक्षर ने दूसरे वनडे में केवल 35 गेंदों पर 64 रन की पारी खेलकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई।

क्यों हुई ऑलराउंडर्स की कमी

क्यों हुई ऑलराउंडर्स की कमी

जब शास्त्री से टीम इंडिया में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की कमी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''कप्तान और चयनकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल से बात बन सकती है। जहां सिलेक्टर्स को यह बात कही जाए कि उन्हें टॉप-6 में ऐसे खिलाड़ी चाहिए जो टीम के लिए चार-पांच ओवर भी कर सकें। कप्तान कहे कि मुझे ऐसे चार-पांच खिलाड़ी चाहिए और आप डोमेस्टिक लेवल पर ऐसे खिलाड़ी खोजकर लाएं।''

तेंदुलकर में था वो कीड़ा

तेंदुलकर में था वो कीड़ा

रवि शास्त्री ने कहा कि सचिन तेंदुलकर में गेंदबाजी का कीड़ा था। उनके अनुसार, ''बात यह है कि ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्हें गेंदबाजी करने में भी मजा आता है। जिनके अंदर गेंदबाजी करने का भी कीड़ा हो। जैसे तेंदुलकर में वो कीड़ा था। वह जब बल्लेबाजी कर लेते थे तो बोलते थे कि मुझे फर्क नहीं पड़ता, वह गेंद भी लेते थे और फिर लेग स्पिन, ऑफ स्पिन जैसी अलग-अलग गेंद भी फेंकते थे। यह कीड़ा होना चाहिए। अजय जडेजा भी ऐसा करते थे। आपके देश में 1.4 मिलियन लोग हैं, और आप मुझसे कह रहे हैं कि यह कीड़ा किसी बल्लेबाज में नहीं है कि वह गेंदबाजी भी करे। कमाल है।''

सचिन ने लिए 200 विकेट

सचिन ने लिए 200 विकेट

इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजी का लगभग हर रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सचिन तेंदुलकर ने बतौर गेंदबाज भी भारत को कई मैच जीताए। 200 टेस्ट मैचों में मास्टर ब्लास्टर ने 46, 463 वनडे मैचों में 154 और एकमात्र टी20 इंटरनेशनल में भी 1 विकेट चटकाया। वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने तीनों फॉर्मेट में 136, युवराज सिंह ने 148 और सुरेश रैना ने कुल 62 विकेट हासिल किए।

अभी इक्का-दुक्का से चलता है काम

अभी इक्का-दुक्का से चलता है काम

मौजूदा भारतीय टीम में कहने को रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल बतौर ऑलराउंडर खेलते हैं, लेकिन टीम के पास ऊपरी क्रम में कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं है जो मौका पड़ने पर गेंदबाजी कर सके। कप्तान रोहित शर्मा ने तीनों फॉर्मेट में कुल 11 और विराट कोहली ने केवल 8 विकेट अपनी झोली में डाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+