PAK vs BAN: एक गलती से हो गई पाकिस्तानी टीम की किरकिरी, अब उड़ाया जा रहा जमकर मज़ाक

PAK vs BAN: पाकिस्तानी टीम को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन हार का सामना करना पड़ा और यह किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ऐसा भी हो सकता है। बांग्लादेश ने दूसरी पारी के दौरान पाक टीम को बाँध दिया और ऑल आउट भी कर दिया।

पाकिस्तानी टीम को दूसरी पारी के दौरान बांग्लादेश ने महज 146 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया था। यहाँ से बांग्लादेश के लिए मैच जीतना बड़ा काम नहीं था। मेहमान टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 30 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया और इतिहास रच दिया।

pakistan team

पहली पारी के दौरान पाक टीम ने जमकर रन बनाए थे और अच्छी बल्लेबाजी की थी। हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान की तरफ से सपाट विकेट तैयार किया गया था और उनके बल्लेबाजों ने इसका जमकर फायदा भी उठाया था। दो बल्लेबाजों ने शतक बनाया था।

मोहम्मद रिजवान और साऊद शकील ने मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए बड़ी भागीदारी की थी। रिजवान 171 रन बनाकर क्रीज पर थे और पाक का स्कोर 6 विकेट पर 448 रन था। यहाँ कप्तान शान मसूद ने पारी घोषित कर बांग्लादेश को खेलने के लिए बुला लिया।

इस एक गलती के कारण बांग्लादेश की टीम को फायदा हुआ और पाकिस्तान को नुकसान का सामना करना पड़ा। पाक टीम अगर पारी घोषित नहीं करती, तो और रन बनते। इससे बांग्लादेश को ज्यादा लीड लेने का मौका नहीं मिलता और दबाव भी नहीं बनता। सपाट विकेट पर पारी घोषित करने वाला फैसला पाक के लिए आत्मघाती बम की तरह साबित हुआ।

पांचवें दिन के विकेट पर बांग्लादेश के स्पिनर 7 विकेट लेने में सफल रहे। मेहदी हसन मिराज ने 4 और शाकिब अल हसन ने 3 विकेट अपने नाम किये। पाकिस्तान की इस गलती और हार के कारण दुनिया में मजाक बन रहा है। सोशल मीडिया पर भी अब पाक के मजे लिए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+