World Cup 2023 squads: जानिए कब होगा वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान, सामने आई सबसे बड़ी अपडेट
World Cup 2023 squads announce soon: साल 2011 के बाद भारत के पास एक बार फिर अपने घर पर वर्ल्ड चैंपियन का मौका होगा। 5 अक्टूबर से भारत में 2023 के वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होना है। इस वर्ल्ड कप के लिए अभी से टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। भारतीय टीम भी वर्ल्ड कप के लिहाज से कुछ खिलाड़ियों पर पैनी नजर बनाई हुई है।
8 अक्टूबर को पहला मैच: भारतीय टीम वर्ल्ड कप की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच के साथ करेगी। इस इवेंट भारत का सबसे बड़ा मुकाबला पाकिस्तान से माना जा रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेलने उतरेगी। दोनों देशों के खिलाड़ी इस मैच को लेकर उत्साहित हैं।

5 सितंबर है अंतिम दिन: आईसीसी की तरफ से सभी टीमों को वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान करने के लिए कहा गया है। सभी टीमों के पास अभी लगभग डेढ़ महीने का समय है। 5 सितंबर से पहले टीमों को खिलाड़ियों के नामों का ऐलान करना होगा। भारत के पास खिलाड़ियों के चयन से पहले कई सवाल हैं जिसे उन्हें जल्द ही सुलझाना होगा।
ऋषभ पंत की जगह कौन: भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 में कौन से विकेटकीपर को टीम में शामिल करेगी, ये सवाल सभी के जहन में हैं। पिछले साल कार एक्सीडेंट में चोटिल होने के कारण ऋषभ पंत का वर्ल्ड कप से बाहर होना तय माना जा रहा है। ऋषभ पंत 30 दिसंबर, 2022 एक भीषण कार हादसे का शिकार हुए थे। इसके बाद से वह क्रिकेट के मैदान से बाहर ही हैं। ईशान किशन, केएल राहुल और संजू सैमसन में से किन्ही दो खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में चुना जा सकता है।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर: जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी चोटिल हैं। लेकिन वर्ल्ड कप तक जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर मैदान पर वापसी कर सकते हैं। वहीं ऋषभ पंत को अभी वापसी करने में लंबा समय लग सकता है। वर्ल्ड कप से पहले इन प्लेयर्स को अपनी फिटनेस को साबित करना होगा। जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। वहीं केएल राहुल एशिया कप में खेलते नजर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications