आयरलैंड के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11, 4 महीने बाद वापसी करेगा यह खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-2 से टी20 सीरीज बराबरी पर समाप्त करने के बाद भारतीय टीम अब अपने नए मिशन पर निकल पड़ी है। रविवार से भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला

team india

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-2 से टी20 सीरीज बराबरी पर समाप्त करने के बाद भारतीय टीम अब अपने नए मिशन पर निकल पड़ी है। रविवार से भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला डबलिन के मैदान पर खेला जाएगा। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को इस सीरीज के लिए भारत का कप्तान बनाया गया है। आईपीएल में गुजरात टाइटन्स को अपनी कप्तानी में टूर्नामेंट जिताने वाले हार्दिक पहली बार टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आएंगे। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आयरलैंड के खिलाफ भारत किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है।

कौन करेगा पारी का आगाज और खेलेगा कौन नंबर 3 पर

कौन करेगा पारी का आगाज और खेलेगा कौन नंबर 3 पर

आयरलैंड के खिलाफ ओपनिंग का जिम्मा ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन के कंधों पर रहेगा। अफ्रीकी टीम के खिलाफ भी ये दोनों ओपनिंग करते नजर आए थे। ऋतुराज ने 5 पारियों में 96 रन बनाए थे, जबकि ईशान के बल्ले से सबसे ज्यादा 206 रन देखने को मिले थे।

नंबर-3 पर श्रेयस अय्यर की जगह सूर्यकुमार यादव को देखा जा सकता है। आईपीएल के 15वें सीजन में सूर्या चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनको टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ना पड़ा था। सूर्या कमाल की फॉर्म में हैं और आयरलैंड के खिलाफ भी बड़े रन बनाना चाहेंगे। भारत के लिए खेले 14 टी20 मैचों में उन्होंने 165.56 के स्ट्राइक रेट से कुल 351 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच इस साल फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

मिडिल ऑर्डर में कौन निभाएगा जिम्मेदारी

मिडिल ऑर्डर में कौन निभाएगा जिम्मेदारी

मिडिल ऑर्डर में नंबर-4 पर ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन को देखा जा सकता है। साउथ अफ्रीका सीरीज में सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन इस बार उनकी वापसी हुई है। आईपीएल-15 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने 17 मैचों में 458 रन बनाए थे।

उनके बाद नंबर-5 पर कप्तान हार्दिक पांड्या नजर आ सकते हैं। प्रोफेशनल क्रिकेट में कमबैक के बाद हार्दिक का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। वह गेंद और बल्ले से लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ भी पांड्या कप्तानी के नए रोल में दमदार प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे।

फिनिशर दिनेश कार्तिक

फिनिशर दिनेश कार्तिक

फिनिशर के तौर पर हाल फिलहाल के समय में काफी सुर्खिंयां बटोरने वाले दिनेश कार्तिक को देखा जा सकता है। सा. अफ्रीका के खिलाफ कार्तिक ने अपने जोरदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता था। राजकोट में खेले गए चौथे टी20 में तो दिनेश ने 16 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत के लिए इंटरनेशनल टी20 में अपनी फिफ्टी लगाई थी। आयरलैंड सीरीज में भी उनसे ऐसे ही पावरफुल प्रदर्शन की आस रहेगी।

स्पिन की जिम्मेदारी किसके हाथ में

स्पिन की जिम्मेदारी किसके हाथ में

आयरलैंड के खिलाफ बतौर स्पिनर अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल को देखा जा सकता है। अक्षर और चहल दोनों ही खिलाड़ी फिलहाल अच्छी लय में हैं। अक्षर गेंद के अलावा निचलेक्रम में बल्ले से भी बढ़िया योगदान दे सकते हैं। वहीं, चहल की बात करें, तो आईपीएल-15 में वह पर्पल कैप अपने नाम करने में सफल रहे थे और अफ्रीका सीरीज में भी उन्होंने 6 विकेट चटकाए थे।

पैस अटैक की कमान भुवी के पास

पैस अटैक की कमान भुवी के पास

तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में पहले मैच में उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार, डेथ ओवर स्पेशलिस्ट हर्षल पटेल और आवेश खान को देखा जा सकता है। भुवी साउथ अफ्रीका सीरीज में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहे थे। 5 मैचों में अनुभवी खिलाड़ी ने कुल 6 विकेट लिए थे। इस सीरीज में भी उनके अच्छे प्रदर्शन की आस रहेगी।

उनके जोड़ीदार के रूप में हर्षल और आवेश नजर आ सकते हैं। आईपीएल के पिछले दो सीजन के बाद से हर्षल पटेल डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बॉलर बनकर सामने आए हैं। भारत के लिए खेले 13 टी20 मैचों में उन्होंने 18.61 की शानदार औसत से कुल 18 विकेट लिए हैं। वहीं, आवेश खान ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी।

पहले मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

पहले मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

अगर टीम इंडिया इन तीनों तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी, तो अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को इंटरनेशनल डेब्यू के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।

पॉसिबल-11: ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपकर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+