IND vs WI: रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल के बाद विराट कोहली भी पहुंचे बारबाडोस, टेस्ट की तैयारी में जुटी टीम
India tour of West Indies: टीम इंडिया अपने वेस्टइंडीज दौर की शुरुआत दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ करेगी, जोकि 12 जुलाई से शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए कप्तान रोहित शर्मा और युवा खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल बारबाडोस पहुंच चुके हैं। साथ ही रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा और शार्दुल ठाकुर सहित भारतीय क्रिकेट टीम का पहला बैच भी बारबाडोस पहुंच चुका है।
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया 10 दिन के कैंप में हिस्सा लेगी, जहां टेस्ट से पहले टीम इंडिया दो दिनों का एक अभ्यास मैच भी खेलेगी। प्रैक्टिस मैच केंसिंग्टन ओवल में 5 और 6 जुलाई के बीच खेला जाएगा। वहीं स्टार क्रिकेटर विराट कोहली भी छुट्टी मनाने के बाद बरबाडोस पहुंच गए हैं।

विराट कोहली लंदन से वेस्टइंडीज पहुंचे हैं। कोहली बारबाडोस पहुंचने से पहले इंग्लैंड में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहे थे।
रोहित शर्मा एंड कंपनी विंडीज के खिलाफ अपने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) चक्र 2023-25 की शुरुआत करेगी। भारत आखिरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। जबकि वेस्टइंडीज ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी।
भारत और वेस्टइंडीज ने 98 बार एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें भारत ने 22 बार जीत हासिल की है, जबकि विंडीज ने 30 बार जीत हासिल की है। दोनों टीमें आखिरी बार 2019 में टेस्ट सीरीज में भिड़ी थीं, जिसमें भारत ने विंडीज को 2-0 के अंतर से हराया था। इस बार भी रोहित शर्मा एंड कंपनी का पलड़ा भारी है।
ये भी पढ़ें- Ashes 2023, ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने 43 रनों से मैच जीत सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
भारतीय टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।












Click it and Unblock the Notifications