Ashes 2023: एशेज में टूटा 88 साल पुराना रिकॉर्ड, महिला बल्लेबाज ने दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास

Tammy Beaumont double century: टैमी ब्यूमोंट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया है।

Tammy Beaumont double century: इंग्लिश महिला बल्‍लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है। इससे पहले कोई भी इंग्लैंड की महिला बल्लेबाज ने ऐसा नहीं किया था। लिहाजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के साथ ही टैमी ब्यूमोंट ने इतिहास रच दिया है। इससे पहले जून 1935 में स्नोबॉल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 189 रनों की पारी खेली थी। लेकिन टैमी ब्यूमोंट ने अब 88 साल पुराना यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

टैमी ब्यूमोंट ने जड़ा दोहरा शतक: टैमी ब्यूमोंट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। टैमी ब्यूमोंट ऐसा करने वाली इंग्लैंड की पहली और दुनिया की आठवीं महिला खिलाड़ी बन गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने टीम के लिए जबरदस्त 208 रन की पारी खेली। टैमी की इस पारी की बदौलत इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के स्कोर के करीब पहुंच गई।

Tammy Beaumont

ऐसा रहा है मैच का हाल: महिला एशेज के इकलौते मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 473 रनों बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 463 रन बनाने में सफल रही। ऑस्‍ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 82 रन बना लिए हैं और अब ऑस्‍ट्रेलिया के पास 92 रनों की बढ़त है।

ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी: शुरुआती तीन दिनों के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के सामने एक बड़ा स्कोर रखने की कोशिश करेगी। इंग्लैंड को अगर यह मुकाबला जीतना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया को कम से कम स्कोर पर ऑल आउट करना होगा।

इंग्लैंड की महिला प्लेइंग इलेवन: टैमी ब्यूमोंट, एम्मा लैम्ब, हीथर नाइट (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, सोफिया डंकले, डेनिएल व्याट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल।

ऑस्ट्रेलिया की महिला प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी, फोबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, जेस जोनासेन, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग, किम गर्थ, डार्सी ब्राउन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+