T20 World Cup के 5 सबसे बड़े विवाद, जेंटलमैन गेम की मर्यादा हुई शर्मसार, क्रिकेट की पिच बनी जंग का मैदान?
T20 World Cup Biggest controversies: टी-20 वर्ल्ड कप ने पिछले दो दशकों में क्रिकेट को कई रोमांचक पल दिए हैं। लेकिन इस टूर्नामेंट का सफर केवल बाउंड्री और विकेटों तक सीमित नहीं रहा है। कई बार मैदान के भीतर और बाहर हुए विवादों ने खेल की चर्चा को दूसरी दिशा में मोड़ दिया। आइए, नजर डालते हैं टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के उन 5 सबसे बड़े विवादों पर, जिन्होंने क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया।
युवराज सिंह बनाम एंड्रयू फ्लिंटॉफ (T20 World Cup Biggest controversies)
साल 2007 का पहला टी-20 वर्ल्ड कप भारत की जीत के लिए जाना जाता है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी हाईलाइट युवराज सिंह और एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बीच हुई तीखी बहस थी। 18वें ओवर में फ्लिंटॉफ की कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियों ने युवराज को इतना उकसाया कि उन्होंने अगले ही ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ दिए। वह विवाद क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार जवाबी हमले में बदल गया।

एंड्रयू साइमंड्स को भेजा गया घर
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स का करियर जितना शानदार रहा, विवादों से उनका नाता उतना ही गहरा था। 2009 वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले, साइमंड्स को टीम के अनुशासन संबंधी नियमों (विशेषकर शराब के सेवन से जुड़े नियम) के उल्लंघन के कारण घर वापस भेज दिया गया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसे 'अंतिम फैसला' करार दिया, जिसके बाद कैमरून व्हाइट को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया।
क्विंटन डी कॉक और 'नी-डाउन' विवाद
साल 2021 के वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक तब चर्चा में आए जब उन्होंने 'ब्लैक लाइव्स मैटर' अभियान के समर्थन में घुटने टेकने से इनकार कर दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया, जिसकी वैश्विक स्तर पर आलोचना हुई। हालांकि, बाद में उन्होंने माफी मांगी और स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।
शाकिब अल हसन और अंपायर के बीच तकरार
बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन अक्सर अपने गुस्से के कारण चर्चा में रहते हैं। साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान शाकिब को एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट दिया गया। डीआरएस में स्पष्ट दिख रहा था कि गेंद पहले बल्ले पर लगी थी। फिर भी तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला बरकरार रखा। शाकिब ने मैदान पर ही अंपायर से तीखी बहस की और बेहद नाराजगी में बाहर निकले।
बांग्लादेश का भारत दौरा करने से इनकार
मौजूदा समय यानी साल 2026 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा विवाद टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सामने आया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने राजनीतिक तनाव और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से मना कर दिया। आईसीसी को अंततः कड़ा फैसला लेना पड़ा और इस वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications