USA vs ENG: इंग्लैंड बनाम अमेरिका का मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

ENG vs USA, Head to Head: इंग्लैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका रविवार, 23 जून को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में केंसिंग्टन ओवल में टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मुकाबले में आमने-सामने होंगे। यदि इंग्लैंड यूएसए से हार जाता है, तो जोस बटलर की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी।

उनके लिए जीत सेमीफाइनल में जगह की गारंटी भी नहीं देती है। यदि इंग्लैंड जीतता है, तो अंततः दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच के बाद उनके भाग्य का फैसला होगा। इस रोमांचक मैच से पहले दोनों टीम के आंकड़े और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

USA

इंग्लैंड को नेट रन रेट का रखना होगा ध्यान
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर सुपर 8 की शुरुआत की, लेकिन वे दक्षिण अफ्रीका के हाथों 7 विकेट से हार गए। गत चैंपियन को अपने नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा, जो वर्तमान में +0.412 है। आदर्श रूप से, वे अपने नेट रन रेट को प्रोटियाज के +0.625 से ऊपर रखना चाहेंगे।

अमेरिका के पास बड़ा मौका
दूसरी ओर, संयुक्त राज्य अमेरिका टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुका है, हालांकि उसके पास आगे बढ़ने का गणितीय मौका है। उसने दक्षिण अफ्रीका को कड़ी टक्कर दी, लेकिन फिर उसे वेस्टइंडीज के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अब अगर अमेरिका इंग्लैंड को हरा देता है तो उसके पास समीकरण बिगाड़ने का बढ़िया मौका है।

इंग्लैंड बनाम अमेरिका हेड-टू-हेड
इंग्लैंड और अमेरिका ने कभी आमने-सामने का मैच नहीं खेला है, लेकिन कम अनुभवी यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के ख़िलाफ़ आज के मैच में इंग्लैंड के हावी होने की उम्मीद है।

यूएसए बनाम इंग्लैंड का मैच कौन जीतेगा?
अनुभव के आधार पर भी इंग्लैंड यूएसए से बेहतर टीम है। अमेरिका की वर्तमान फॉर्म को देखने के बाद हम इंग्लैंड की जीत का समर्थन करते हैं। हालांकि, इंग्लैंड के लिए ये जीत इतनी आसान नहीं होने वाली है, क्यों दोनों टीमों के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद की जाती है।

ये भी पढ़ें- USA vs ENG: वर्ल्ड कप में आज के मैच की ये है सबसे धांसू Dream11 टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

इंग्लैंड की टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर/कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपली, बेन डकेट, विल जैक्स, टॉम हार्टले, क्रिस जॉर्डन।

संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम: स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस (विकेट कीपर), नितीश कुमार, आरोन जोन्स (कप्तान), कोरी एंडरसन, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शैडली वैन शल्कविक, नोस्टुश केंजीगे, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर, मोनंक पटेल, जसदीप सिंह, निसर्ग पटेल, शायन जहांगीर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+