USA vs ENG: वर्ल्ड कप में आज के मैच की ये है सबसे धांसू Dream11 टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
United States vs England, 49th Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 49वें मैच में रविवार, 23 जून को ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) का मुकाबला इंग्लैंड (ENG) से होगा। इस रोमांचक सुपर 8 मैच से पहले आज के मैच की बेस्ट ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
इंग्लैंड के लिए अमेरिका के खिलाफ मैच जीतना बहुत ज़रूरी है क्योंकि वे अपना पिछला मैच दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 7 रन से हार गए थे। उन्हें आज का मैच बड़े अंतर से जीतना होगा और उम्मीद करनी होगी कि वेस्टइंडीज़ दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ हार जाए। दूसरी ओर, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से शानदार छाप छोड़नी होगी।

इंग्लैंड बनाम अमेरिका हेड-टू-हेड
इंग्लैंड और अमेरिका ने कभी आमने-सामने का मैच नहीं खेला है, लेकिन कम अनुभवी यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के ख़िलाफ़ आज के मैच में इंग्लैंड के हावी होने की उम्मीद है।
केंसिंग्टन पिच रिपोर्ट
ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल की पिच बैलेंस्ड है, जो तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए अवसर प्रदान करती है। फैंस तेज गेंदबाजों की अहम भूमिका वाले मैच में अच्छे स्कोर की उम्मीद कर सकते हैं। यहां खेला गया आखिरी मैच वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच था, जिसमें 11 विकेट के नुकसान पर कुल 258 रन बनाए गए थे।
यूएसए बनाम इंग्लैंड संभावित प्लेइंग इलेवन
यूएसए: स्टीवन टेलर (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेट कीपर), आरोन जोन्स, शायन जहांगीर, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, नीतीश कुमार, अली खान, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, नोस्टुश केंजीगे
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेट कीपर), फिल साल्ट, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, आदिल राशिद, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, रीस टॉपली
इंग्लैंड बनाम अमेरिका के मैच की बेस्ट ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: जोस बटलर, फिल साल्ट, एंड्रीज गौस
- बल्लेबाज: जॉनी बेयरस्टो, आरोन जोन्स
- ऑलराउंडर: स्टीवन टेलर, मोइन अली
- गेंदबाज: सौरभ नेत्रवलकर, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, हरमीत सिंह
- कप्तान: जोस बटलर
- उपकप्तान: सौरभ नेत्रवलकर
ये भी पढ़ें- सानिया मिर्जा से शादी की अफवाह के बीच मोहम्मद शमी ने दी गुड न्यूज, सामने आई वापसी की तारीख!
इंग्लैंड की टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर/कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपली, बेन डकेट, विल जैक्स, टॉम हार्टले, क्रिस जॉर्डन।
संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम: स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस (विकेट कीपर), नितीश कुमार, आरोन जोन्स (कप्तान), कोरी एंडरसन, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शैडली वैन शल्कविक, नोस्टुश केंजीगे, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर, मोनंक पटेल, जसदीप सिंह, निसर्ग पटेल, शायन जहांगीर।












Click it and Unblock the Notifications