IND vs USA: कोहली लगातार तीसरी बार फ्लॉप, रोहित शर्मा की भी हालत खराब, जायसवाल को लाना होगा

IND vs USA: भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप में ओपन कर रहे विराट कोहली का बल्ला लगातार फ्लॉप चल रहा है। विराट कोहली लगातार तीसरे मुकाबले में फ्लॉप हो गए हैं। कोहली को ओपन कराने का फैसला गलत साबित हो गया। यूएसए के खिलाफ मैच में कोहली गोल्डन डक पर आउट हो गए।

विराट कोहली यूएस के खिलाफ बैटिंग करने आते ही आउट हो गए। उनको सौरभ नेत्रावल्कर ने आउट कर दिया। खास बात तो यह है कि नेत्रावल्कर और कोहली भारत में घरेलू क्रिकेट में साथ खेल चुके हैं। बाद में वह जॉब के लिए यूएस चले गए।

india and usa

आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ वह 4 रन बनाकर आउट हो गए। अब यूएस के खिलाफ वह बिना खाता खोले आउट हो गए। कुछ यही हाल कप्तान रोहित शर्मा का रहा है। वह भी पिछले दो मैचों से फ्लॉप हो रहे हैं।

कोहली को इस तरह की पिचों पर नम्बर तीन पर ही खेलने के लिए आना चाहिए। बतौर ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में लाना चाहिए। ओपनिंग स्लॉट में लेफ्ट और राईट हैण्ड कॉम्बिनेशन के साथ जाना सही रहेगा। कोहली को अब नीचे खेलना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+