T20 World Cup में ओमान के नदीम ने तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड, किया कुछ ऐसा कि दुनिया रह गई दंग

T20 World Cup Oman Nadeem: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के एक मुकाबले में श्रीलंका के हाथों ओमान को 105 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। लेकिन ओमान के अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद नदीम ने विश्व क्रिकेट के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 43 वर्षीय नदीम ने अपनी संघर्षपूर्ण पारी के दम पर सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

30 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ धराशायी (T20 World Cup Oman Nadeem)

मोहम्मद नदीम अब आईसीसी (ICC) के किसी भी सीनियर मेन्स टूर्नामेंट (वनडे या टी20 वर्ल्ड कप) में अर्धशतक जड़ने वाले इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 43 साल 161 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के फ्लेवियन अपोंसो के नाम था, जिन्होंने 1996 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ ही लाहौर में 58 रनों की पारी खेली थी।

T20 World Cup 1

जयसूर्या के सामने तोड़ा उनका रिकॉर्ड

नदीम ने 30 साल पुराने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर एक नई मिसाल पेश की है। दिलचस्प बात यह है कि जब नदीम यह इतिहास रच रहे थे, तब श्रीलंका के दिग्गज सनत जयसूर्या विपक्षी टीम के हेड कोच के रूप में डगआउट में मौजूद थे। नदीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 40 की उम्र के बाद अर्धशतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने जयसूर्या के 2009 के रिकॉर्ड (39 साल 345 दिन) को पीछे छोड़ दिया।

श्रीलंका को मिली जीत

इस लिस्ट में पाकिस्तान के शोएब मलिक (39 साल 279 दिन) अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। मैच की बात करें तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में ओमान की टीम महज 120 रन ही बना सकी। ओमान के बल्लेबाजी क्रम के चरमराने के बावजूद, नदीम ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 56 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था।

हालांकि, उनकी यह पारी टूर्नामेंट की सबसे धीमी फिफ्टी (52 गेंदों में) भी रही, जिसकी बराबरी उन्होंने मोहम्मद रिजवान (2024 बनाम कनाडा) के रिकॉर्ड से की।ओमान की ओर से नदीम के अलावा केवल वसीम अली (27) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। बाकी बल्लेबाज पूरी तरह विफल रहे, जिसके कारण ओमान को अपनी लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+