ICC रैंकिंग का नया भूचाल, ईशान किशन बने दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी, टी20 और टेस्ट के सिंहासन पर बड़ा उलटफेर
ICC Rankings: आईसीसी की ताजा रैंकिंग आते ही क्रिकेट जगत में तहलका मच गया है। खेल के सबसे छोटे और सबसे लंबे, दोनों ही फॉर्मेट में एक साथ बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एक तरफ जहां टी20 में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा बरकरार है, वहीं टेस्ट क्रिकेट की बादशाहत अब ऑस्ट्रेलिया के हाथ में चली गई है। इस बदलाव ने साफ कर दिया है कि आज के दौर में क्रिकेट का मुकाबला कितना कड़ा हो चुका है और रैंकिंग में कोई भी खिलाड़ी अपनी जगह पक्की नहीं मान सकता।
इस बार भारत के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार खेल दिखाते हुए दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपनी ही टीम के साथी अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा है, जो पिछले काफी समय से इस गद्दी पर बैठे हुए थे।

ईशान किशन के लिए खास मुकाम
ईशान किशन के लिए यह मुकाम बेहद खास है क्योंकि वे भारत की तरफ से टी20 में नंबर वन बनने वाले सिर्फ चौथे पुरुष बल्लेबाज हैं। उनसे पहले यह कारनामा विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा ही कर पाए थे। हालांकि हाल के मैचों में उनका बल्ला थोड़ा शांत रहा, लेकिन साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने जिस ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए थे, उसी का इनाम उन्हें आज इस रैंकिंग के रूप में मिला है।
सूर्या की रैंकिंग में आई गिरावट (ICC Rankings)
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का दिल ढलता जा रहा है, वह टी20 रैंकिंग में नीचे चले जा रहे हैं, सूर्या की ताजा रैंकिंग आठ है। वह एक स्थान नीचे खिसक गए हैं। तिलक वर्मा की रैंकिंग को कोई नुकसान नहीं हुआ है, वह छठे स्थान पर बने हुए हैं।
ट्रेविस हेड ने ब्रूक को पछाड़ा (ICC Rankings)
दूसरी तरफ अगर टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो वहां भी कहानी पूरी तरह बदल चुकी है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट और हैरी ब्रुक के खराब फॉर्म का फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड टेस्ट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। हेड के आक्रामक अंदाज ने उन्हें पहली बार अपने करियर में इस मुकाम पर पहुंचाया है, जिसने अब टेस्ट क्रिकेट खेलने के पारंपरिक तरीके को चुनौती दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications