RCB को मिली खूबसूरत मालकिन, 17 साल की उम्र में खड़ी की थी करोड़ों की कंपनी, कौन हैं Ananya Birla?

Ananya Birla: क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है, आईपीएल की पॉपुलर फ्रेंचाइजी में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मालिक अब बदल गए हैं, इसका मालिकाना हक एक बड़े कंसोर्टियम के पास चला गया है,जिसका नेतृत्व आदित्य बिड़ला ग्रुप कर रहा है, इस इस कंसोर्टियम में 'द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप', 'बोल्ट वेंचर्स' और 'ब्लैकस्टोन' शामिल हैं।

मालूम हो कि यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) ने इसी साल मार्च में आरसीबी को बेचने का ऐलान किया था। इसी के साथ ही RCB को बहुत ही क्यूट और टैलेंटड मालकिन भी मिल गई है, जिनका नाम है अनन्या बिड़ला।

Ananya Birla

दरअसल आपको बता दें कि बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला है और इनकी बेटी का नाम अनन्या बिड़ला है, जो कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी महिला हैं। मात्र 31 साल की उम्र में वो एक सफल Business Women और खूबसूरत पॉप गायिका हैं। सुंदरता के मामले में वो मॉडलों को भी मात देती हैं।

कुमार मंगलम बिड़ला की सबसे बड़ी बेटी हैं Ananya Birla

अनन्या का पूरा नाम अनन्याश्री बिड़ला है और वो कुमार मंगलम बिड़ला और नीरजा बिड़ला की सबसे बड़ी बेटी हैं। उन्होंने ग्यारह साल की उम्र में संतूर बजाना सीखा था। उन्होंने अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे में पढ़ाई की और बाद में ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट में बैचलर डिग्री हासिल की थी। अनन्या ने मात्र 17 साल की उम्र में स्वतंत्र माइक्रोफ़िन प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की थी, जिसकी मौजूदा एसेट बेस लगभग 22,000 करोड़ रुपये है। साल 2016 में वो एक लक्ज़री ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म की संस्थापक और CEO बनीं।

Ananya Birla

प्लेटिनम का दर्जा पाने वाली पहली भारतीय कलाकार हैं Ananya Birla

यूनिवर्सिटी में रहते हुए अनन्या ने गाना शुरू कर दिया था, उनका पहला सिंगल गीत, "लिविन द लाइफ" (Livin' the Life) था, इसके बाद इन्होंने एक के बाद एक म्यूजिक एलबम दिए। अनन्या इंग्लिश सिंगल के साथ प्लेटिनम का दर्जा पाने वाली पहली भारतीय कलाकार हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में अनन्या बिड़ला की नेटवर्थ 1000 से 1700 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है, हालांकि ये कोई अधिकारिक आंकड़ा नहीं है।

'बिग बनियान होल्डिंग्स' के जरिए खरीदा गया RCB

मालूम हो कि बिड़ला ग्रुप की क्रिकेट में एंट्री को बिजनेस जगत के लिए बहुत बड़ी बात माना जा रहा है, उसने इस फ्रेंचाइजी को 'बिग बनियान होल्डिंग्स' (Big Banyan Holdings) के तहत खरीदा है। मालूम हो कि आदित्य बिड़ला ग्रुप एक भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी है जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में है।

Ananya Birla

बिड़ला ग्रुप 42 देशों में मौजूद है

ग्रुप के बिज़नेस में मेटल्स, सीमेंट, फैशन और रिटेल, फाइनेंशियल सर्विसेज़, रिन्यूएबल्स, फाइबर, टेक्सटाइल्स, केमिकल्स, रियल एस्टेट, ट्रेडिंग, माइनिंग और एंटरटेनमेंट शामिल हैं, यह ग्रुप 42 देशों में मौजूद है और इसका कुल सालाना रेवेन्यू US$70 बिलियन है, जिसमें से 50% से ज़्यादा रेवेन्यू इसके विदेशी बिज़नेस से आता है।

Ananya Birla

पद्म भूषण से सम्मानित हैं कुमार मंगलम बिड़ला

कुमार मंगलम बिड़ला बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी के चांसलर[1] और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद के पूर्व चेयरमैन हैं। साल 2023 में, बिड़ला को भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

यह पढ़ें: RCB पर अब होगा आदित्य बिड़ला ग्रुप का राज, CCI से मिली हरी झंडी, 16,660 करोड़ रुपये में बिक गई टीम!
यह पढ़ें: RCB पर अब होगा आदित्य बिड़ला ग्रुप का राज, CCI से मिली हरी झंडी, 16,660 करोड़ रुपये में बिक गई टीम!
यह पढ़ें: IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच आज, इतने बजे होगा शुरू, LIVE देखने का ये है धांसू तरीका!
यह पढ़ें: IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच आज, इतने बजे होगा शुरू, LIVE देखने का ये है धांसू तरीका!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+