35 साल की फेमस एक्ट्रेस की AIDS से हुई दर्दनाक मौत, 10 साल से कहां गायब थीं हीरोइन? परिवार का बड़ा खुलासा
Daveigh Chase Death: हॉलीवुड से आई एक दुखद खबर ने दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है। मशहूर एक्ट्रेस और वॉइस आर्टिस्ट डेवे चेस के निधन को लेकर अब आधिकारिक जानकारी सामने आ गई है। 35 साल की एक्ट्रेस की मौत बीते 16 जून 2026 को हुई थी लेकिन उस समय उनके निधन की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। अब लॉस एंजिल्स कोरोनर कार्यालय की रिपोर्ट ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है।
एक्ट्रेस डेवे चेस की दर्दनाक मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेवे चेस की मौत AIDS से जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण हुई थी। बीमारी के साथ-साथ संक्रमण और लंबे समय से चली आ रही अन्य स्वास्थ्य समस्याओं ने उनकी स्थिति को बेहद गंभीर बना दिया था।

मौत की वजह बना गंभीर संक्रमण और AIDS
-मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार डेवे चेस की मौत का मुख्य कारण एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम (AIDS) था। इसके अलावा उन्हें बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस, सेप्टिक शॉक और कई गंभीर रक्त संक्रमणों का भी सामना करना पड़ रहा था।
-बताया जा रहा है कि जून 2026 में डेवे चेज की हालत तेजी से बिगड़ने लगी थी। अत्यधिक वजन घटने और कुपोषण की स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच के दौरान कई गंभीर बीमारियों का पता चला था। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को बेहद नाजुक बताया था।
चमकदार करियर के पीछे छिपा दर्द
डेवे चेस कभी हॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली युवा एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं। उन्होंने डिज्नी की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी Lilo & Stitch में अपनी आवाज देकर बच्चों के बीच खास पहचान बनाई थी। वहीं हॉरर फिल्म The Ring में समारा मॉर्गन का उनका किरदार आज भी दर्शकों को याद है। उनकी अभिनय प्रतिभा ने उन्हें कम उम्र में ही स्टार बना दिया था। उन्होंने Donnie Darko जैसी चर्चित फिल्मों में भी काम किया और टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी लेकिन कैमरे की चमक के पीछे उनकी निजी जिंदगी लगातार मुश्किलों से घिरी रही।
परिवार से दूर होती चली गईं एक्ट्रेस
डेवे चेस के पिता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी बेटी कई सालों से परिवार से दूर रह रही थीं। उनके मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से कोई संपर्क नहीं था। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस को बचपन से ही भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। माता-पिता के अलगाव और निजी परिस्थितियों ने उनके जीवन को प्रभावित किया। समय के साथ वह परिवार से और दूर होती चली गईं।
नशे की लत और बेघर होने तक पहुंची जिंदगी
-डेवे चेस के जीवन का सबसे दर्दनाक पहलू उनका नशे की लत से संघर्ष था। परिवार के अलग-अलग सदस्यों ने इस बारे में अलग-अलग दावे किए हैं लेकिन इतना तय है कि पिछले कई सालों से वह नशीले पदार्थों की समस्या से जूझ रही थीं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टिंग से दूरी बनाने के बाद डेवे चेस की जिंदगी और अधिक कठिन होती चली गई। उन्हें आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा और एक समय ऐसा भी आया जब वह बेघर हो गई थीं। लॉस एंजिल्स की सड़कों पर बिताए गए उनके संघर्षपूर्ण दिनों की चर्चा लंबे समय तक होती रही।
कानूनी विवादों ने भी बढ़ाईं मुश्किलें
अपने करियर के अंतिम वर्षों में डेवे चेस कई कानूनी मामलों के कारण भी सुर्खियों में रहीं। चोरी की गाड़ी में पाए जाने से लेकर ड्रग्स रखने के आरोपों तक, उन्हें कई बार कानून का सामना करना पड़ा। इन घटनाओं ने उनकी सार्वजनिक छवि को प्रभावित किया और धीरे-धीरे वह मनोरंजन जगत से लगभग गायब हो गईं। साल 2016 के बाद उन्होंने न तो कोई बड़ा प्रोजेक्ट किया और न ही सार्वजनिक रूप से ज्यादा दिखाई दीं।
बॉयफ्रेंड का इमोशनल मैसेज
डेवे चेस के निधन के बाद उनके बॉयफ्रेंड रॉय हर्नांडेज ने एक इमोशनल मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस के संघर्षों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि डेवे ने जीवन में कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया था लेकिन इसके बावजूद वह बेहतर जिंदगी की उम्मीद कभी नहीं छोड़ना चाहती थीं। रॉय ने कहा कि दोनों ने साथ मिलकर खुशियों और उम्मीदों से भरे कई पल बिताए थे और वह हमेशा उन्हें प्यार और सुरक्षा देने की कोशिश करते रहे।
अचानक दुनिया की नजरों से हो गई थीं गायब
एक समय हॉलीवुड की उभरती हुई स्टार मानी जाने वाली डेवे चेस 2016 के बाद अचानक सार्वजनिक जीवन से लगभग पूरी तरह गायब हो गई थीं। उनके पूर्व मैनेजर और करीबी लोगों के अनुसार उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूरी बना ली और फिर किसी से संपर्क नहीं रखा। इस रहस्यमयी तरीके से गायब होने को लेकर वर्षों तक चर्चाएं होती रहीं लेकिन अब उनकी जिंदगी से जुड़े कई अनकहे पहलू सामने आ रहे हैं।
कौन थीं डेवे चेस?
24 जुलाई 1990 को लास वेगास में जन्मी डेवे चेस एक एक्ट्रेस, वॉइस आर्टिस्ट और डांसर थीं। उन्होंने बचपन में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल की। अपने करियर में उन्होंने करीब 15 फिल्मों और 20 से अधिक टीवी शोज में काम किया। हालांकि व्यक्तिगत संघर्षों, स्वास्थ्य समस्याओं और विवादों के कारण उनका चमकदार करियर धीरे-धीरे अंधेरे में खो गया।
एक प्रतिभाशाली कलाकार का दुखद अंत
-डेवे चेस की कहानी सिर्फ एक सफल एक्ट्रेस की कहानी नहीं है बल्कि ये उस संघर्ष की भी कहानी है जो अक्सर ग्लैमर की दुनिया की चमक के पीछे छिपा रह जाता है। कम उम्र में मिली सफलता, निजी परेशानियां, रिश्तों में दूरियां, नशे की लत और गंभीर बीमारी, इन सबने मिलकर उनकी जिंदगी को एक कठिन मोड़ पर ला खड़ा किया।
-35 साल की उम्र में एक्ट्रेस के निधन से उनके फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। उनकी यादें उनके काम और उन किरदारों के जरिए हमेशा जीवित रहेंगी, जिन्होंने उन्हें हॉलीवुड की यादगार एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications