तो क्या भारत नहीं वेस्टइंडीज के लिए खेलेंगे हार्दिक! लाइव मैच में ब्रॉडकास्टर ने बदल दिया पंड्या का देश
T20 World Cup 2024, Latest News: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी। हार्दिक पंड्या ने अंत के ओवर में आकर तेज गति से रन बनाने का काम किया था। इसके बाद गेंदबाजी करते हुए भी उन्होंने दो अहम विकेट चटकाए थे। गेंद और बल्ले दोनों से ही प्रेक्टिस मुकाबले में हार्दिक पंड्या छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे।
फॉर्म में लौटे पंड्या
टी-20 वर्ल्ड कप के मुख्य मुकाबले में भी हार्दिक पंड्या से कप्तान रोहित शर्मा को इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 में बेहद खराब फार्म से गुजर रहे थे। लेकिन अब टी-20 वर्ल्ड कप में पंड्या अपनी पुरानी लय में नजर आ रहे हैं। हार्दिक पंड्या मैच से पहले नेट पर भी जमकर पसीना बहा रहे हैं। वह खुद भी भारत के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।

ब्रॉडकास्ट से हुई बड़ी गलती
इस बीच हार्दिक पंड्या को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें भी की जा रही है। दरअसल, वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान ब्रॉडकास्ट ने जो स्कोर कार्ड दिखाया। उसमें वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज की जगह हार्दिक पंड्या का चेहरा लगा हुआ था। चेज ने उस मैच में 42 रन की पारी खेलकर वेस्टइंडीज के लिए मैच विनर बने थे। लेकिन विंडिंज बल्लेबाज की जगह हार्दिक पंड्या की तस्वीर देखकर हर कोई हैरान रह गया।
फैंस ने लिए मजे
हार्दिक पंड्या की तस्वीर देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर ब्रॉडकास्ट की जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस हार्दिक पंड्या की तस्वीर पर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ फैंस ने लिखा कि हार्दिक वाकई वेस्टइंडीज के हैं। बता दें कि एक यूट्यूब सीरीज 'व्हाइट द डक' के सीजन 3 में क्रुणाल पंड्या ने मजाक में कहा था कि अगर आप बचपन में हार्दिक की तस्वीर देखते तो आप सोचते कि यह बच्चा वेस्टइंडीज का है भारत का नहीं। अब हार्दिक पंड्या की इस वायरल तस्वीर को फैंस क्रुणाल के उस कमेंट से जोड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications