T20 World Cup के बीच खिलाड़ियों की सुरक्षा पर ICC का बड़ा फैसला, क्या समय पर घर लौट पाएंगे खिलाड़ी?
T20 World Cup ICC Issues Statement: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम और निर्णायक चरण में है, लेकिन खेल के मैदान के बाहर गहराते भू-राजनीतिक संकट ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में ईरान और इज़राइल के बीच पूर्ण युद्ध छिड़ गया है। वहीं दूसरी ओर भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान 'ओपन वॉर' यानी सीधे सैन्य संघर्ष में उलझ गए हैं।
ईरान के दक्षिणी हिस्से में हुई बमबारी (T20 World Cup ICC Issues Statement)
ईरान के दक्षिणी हिस्से में एक स्कूल पर हुई बमबारी, जिसमें कम से कम 40 बच्चों की जान चली गई। इस घटना के बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई है। ईरान के जवाबी हमलों ने इस संकट को एक पूर्ण युद्ध में बदल दिया है। हालांकि आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि इस युद्ध का टूर्नामेंट के आयोजन पर कोई सीधा असर नहीं है, लेकिन परिषद का मुख्यालय दुबई (UAE) में होने के कारण चिंताएं वाजिब हैं।

आईसीसी के लिए सबसे बड़ी चुनौती
यूएई ने हाल ही में ईरानी हमलों की दूसरी लहर को रोकने का दावा किया है, जो इस क्षेत्र में अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बना रहे थे। आईसीसी के लिए सबसे बड़ी चुनौती खिलाड़ियों और ब्रॉडकास्ट स्टाफ की वापसी को लेकर है। अधिकांश टीमें और कर्मचारी घर लौटने के लिए दुबई जैसे खाड़ी देशों के हवाई अड्डों का उपयोग ट्रांजिट हब के रूप में करते हैं।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर
भारत के करीब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। शुक्रवार (27 फरवरी) को पाकिस्तान द्वारा काबुल सहित अफगानिस्तान के प्रमुख शहरों पर बमबारी के बाद इस्लामाबाद के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इसे 'खुला युद्ध' घोषित कर दिया है। इसके जवाब में अफगान तालिबान ने भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमलों का दावा किया है।
ICC की तैयारी
आईसीसी के प्रवक्ता के अनुसार, परिषद स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और सभी हितधारकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'कंटिंजेंसी प्लान' सक्रिय कर दिए गए हैं। आईसीसी की लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं ताकि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को सुरक्षित घर भेजा जा सके।
वेन्यू में बदलाव की संभावना: वर्तमान में शेष सुपर-8 मैच दिल्ली और कोलकाता में, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुंबई व अहमदाबाद में प्रस्तावित हैं। हालांकि भारत के भौगोलिक क्षेत्रों (जैसे वाखान कॉरिडोर) पर तत्काल कोई खतरा नहीं है, लेकिन यदि आवश्यक हुआ तो आईसीसी के पास मैचों को पूरी तरह से श्रीलंका स्थानांतरित करने का विकल्प खुला है।












Click it and Unblock the Notifications