ENG vs PAK T20 WC Final: वर्ल्ड कप फाइनल ऐसे देख सकते हैं लाइव, बेहद आसान है तरीका
पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम में से कोई एक इस साल वर्ल्ड कप का खिताब अपने घर ले जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप का आखिरी फाइनल मुकाबला रविवार यानी 13 नवंबर को खेला जाना है।
T20 World Cup Final Live Streaming: पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम में से कोई एक इस साल वर्ल्ड कप का खिताब अपने घर ले जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप का आखिरी फाइनल मुकाबला रविवार यानी 13 नवंबर को खेला जाना है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम 10 विकेट की धमाकेदार जीत के बाद हिस्सा लेगी। पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में ट्रॉफी कौन सी टीम जीतने में सफल रहती है।

चैंपियन बन चुकी हैं दोनों टीमें
इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों ने अब तक एक-एक दफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। पाकिस्तान ने 2009 में और इंग्लैंड ने 2012 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में जो भी टीम इस साल वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल होगी वो दूसरी बार टी-20 का खिताब अपने नाम कर लेगी। मौजूदा हालात की बात करें तो इंग्लैंड का पलड़ा पाकिस्तान के सामने भारी नजर आ रहा है।
Recommended Video

पाक गेंदबाजों और इंग्लैंड के बल्लेबाजों में जंग
यह फाइनल मैच पाकिस्तान के गेंदबाजों और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के बीच होगा। इंग्लैंड के टीम के पास कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं तो वहीं पाकिस्तान की गेंदबाजी हमेशा से टीम की ताकत रही है। मेलबर्न के एमसीजी में मौसम गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। ऐसे में पाकिस्तानी गेंदबाजों के पास इस बात का फायदा उठाने का अच्छा मौका होगा।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर होने वाला यह मुकाबला आप लाइव देख सकते हैं। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 से खेला जाएगा। जिसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:00 बजे किया जाएगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। वहीं आप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar देख सकते हैं। इसके अलावा दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल से भी मैच की अपडेट पाया जा सकता है।

इन खिलाड़ियों के बीच होगी टक्कर
इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेट कीपर और कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद।
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।












Click it and Unblock the Notifications