ऋषभ पंत अगर ऐसा नहीं करते तो ट्रॉफी ले जाती साउथ अफ्रीका, विकेट के पीछे से किया कमाल तो टीम हो गई मालामाल
T20 World Cup Final IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कुछ खास कमाल नहीं कर सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए ऋषभ पंत बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक अनचाहा रिकार्ड भी दर्ज कर लिया। दरअसल, इससे पहले कोई भारतीय बल्लेबाज टी-20 फाइनल मुकाबले में शून्य पर आउट नहीं हुआ था। ऐसा करने वाले पंत पहले खिलाड़ी हो गए हैं।
पंत ने किया कमाल
भले ही ऋषभ पंत बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके हो। लेकिन लाइव मैच के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे भारतीय टीम को जीत दर्ज करने में आसानी हुई। भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा था। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ रहे थे। तभी पंत ने मास्टर स्ट्रोक खेल गए।

हेनरिक क्लासेन ने खेली तूफानी पारी
भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने पावरप्ले में ही साउथ अफ्रीका के दो विकेट ले लिए थे। लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स और क्विंटन डी कॉक ने 58 रन की तेज साझेदारी कर भारतीय टीम की चिंताएं बढ़ा दी। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने महज 27 गेंद में 57 रनों की पारी खेल कर मैच को पूरी तरह से साउथ अफ्रीका की झोली में डाल दिया।
बीच मैदान पर लेट गए पंत
क्लासेन ने अक्षर पटेल के एक ही ओवर में 24 रन जड़ दिए थे। लेकिन तभी ऋषभ पंत ने कुछ ऐसा किया कि मैच पूरी तरह से पलट गया। पंत ने 16वां ओवर खत्म होने के बाद मै में देरी कर दी। उन्होंने क्लासेन की मोमेंटम को तोड़ने की कोशिश की। खेल को धीमा कर दिया। वह लाइव मैच के दौरान घुटने पर पट्टी बनवाने लगे। जिसकी वजह से काफी समय बर्बाद हुआ और क्लासेन ने अपना लय खो दिया। वह अगले ओवर की पहली गेंद पर कैच आउट हो गए।
मालामाल हुई टीम
वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही भारतीय टीम पर पैसों की बरसात हुई है। विजेता टीम यानी भारत को प्राइज मनी के तौर पर 2.45 मिलियन डॉलर लगभग 20 करोड़ 36 लाख रुपये मिले। जबकि उपविजेता टीम साउथ अफ्रीका की टीम को 1.28 मिलियन डॉलर यानी 10.64 करोड़ रुपये मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications