T20 World Cup में अफगानी गेंदबाज का कहर, 9 रन देकर झटके 5 विकेट, टीम को मिली 125 रनों से जीत

T20 World Cup 2024, AFG vs UGA Highlights: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान की टीम ने धमाकेदार आगाज किया है। अफगानिस्तान ने मंगलवार को युगांडा के खिलाफ 125 रनों से जीत दर्ज की। अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से ही दमदार प्रदर्शन किया और टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत जीत के साथ की। वहीं युगांडा के लिए टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला निराशाजनक रहा।

अफगानिस्तान ने बनाए 183 रन

इस मुकाबले की बात करें तो अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 183 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की तरफ से दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने टीम के लिए 76 रनों की पारी खेली। वहीं इब्राहिम जादरान ने 70 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। इन दोनों ही बल्लेबाजों की दमदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान की टीम 183 रन बनाने में कामयाब रही।

T20 World Cup 1

फजलहक फारूकी ने झटके पांच विकेट

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा की शुरुआत बेहद ही खराब रही। फजलहक फारूकी ने पहले ही ओवर में दो विकेट झटक लिए। युगांडा की पूरी टीम 58 के स्कोर पर ही ढेर हो गई। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने युगांडा को पूरे 20 ओवर भी खेलने नहीं दिया। युगांडा की टीम 16 ओवर में 58 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान की तरफ से फजलहक फारूकी ने चार ओवर में सिर्फ 9 रन देकर सबसे अधिक पांच विकेट चटकाए। इसके अलावा नवीन उल हक और राशिद खान ने भी दो-दो विकेट अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान की टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नैब, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह ज़द्रन, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फ़ज़लहक फ़ारूकी।

युगांडा की टीम: साइमन सेसाज़ी (विकेट कीपर), रोजर मुकासा, रोनक पटेल, रियाज़त अली शाह, दिनेश नकरानी, ​​रॉबिन्सन ओबुया, अल्पेश रामजानी, ब्रायन मसाबा (कप्तान), बिलाल हसन, कॉसमास क्येवूटा, हेनरी सेन्योंडो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+