T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज, SKY से छिनेगी कप्तानी? ईशान किशन का क्या होगा
T20 World Cup 2026 Team Announcement: भारतीय क्रिकेट में मौजूदा समय में कई टैलेंटेड खिलाड़ी मौजूद है। यही वजह है कि हर पोजिशन के लिए कई खिलाड़ियों का बैकअप भारतीय टीम के पास है। लेकिन जब बात आईसीसी टूर्नामेंट की आती है तो चयनकर्ताओं के लिए सही खिलाड़ियों के चयन का फैसला लेना सबसे कठिन हो जाता है। शनिवार को अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम चुनने वाली है। इससे पहले कई बड़े सवाल है।
सूर्यकुमार और गिल से छीनी जाएगी जिम्मेदारी (T20 World Cup 2026 Team Announcement)
कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछली 21 पारियों से एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। उनका औसत मात्र 13.27 और स्ट्राइक रेट 119.50 का रहा है, जो उनके कद के हिसाब से बेहद साधारण है। वहीं शुभमन गिल भी पिछली 15 पारियों से 50 के आंकड़े को नहीं छू पाए हैं। ये दोनों टीम के कप्तान और उप-कप्तान हैं। ऐसे में क्या इन पर चयनकर्ताओं का भरोसा कायम रहेगा ये देखना दिलचस्प होगा।

क्या संजू और जायसवाल के साथ न्याय होगा?
एक तरफ जहां कप्तान-उप कप्तान फॉर्म से जूझ रहे हैं, वहीं संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी बाहर बैठने को मजबूर हैं। संजू सैमसन को लगातार बल्लेबाजी क्रम में नीचे धकेला गया है, जबकि जायसवाल हर फॉर्मेट में खुद को साबित कर चुके हैं। अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस को प्रभावित किया है। वहीं तिलक वर्मा नंबर 3 या 4 पर फिट होंगे। हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।
ईशान किशन को मिल रही किस गलती की सजा?
सबसे ज्यादा हैरानी ईशान किशन को लेकर है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 198 के स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाने के बावजूद, उन्हें स्टैंडबाय लिस्ट में जगह मिलने की भी गारंटी नहीं है। विकेटकीपिंग में जितेश शर्मा पहली पसंद और संजू सैमसन बैकअप के रूप में दिख सकते हैं। ऐसे में ईशान किशन के लिए भारतीय टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाना बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।
भारतीय टीम पर होगा दबाव
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी संभालेंगे, जबकि कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती स्पिन का जिम्मा उठाएंगे। डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते और घरेलू मैदान पर खेलते हुए भारत पर भारी दबाव होगा। क्या चयन समिति कड़े फैसले लेने का साहस दिखाएगी या 'अनुभव' पर ही दांव लगाएगी? यह देखना दिलचस्प होगा।












Click it and Unblock the Notifications