'फाइनल खेलेगा भारत, टीम इंडिया को कम आंकना मूर्खता होगी', चैंपियन खिलाड़ी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

T20 World Cup 2026 Michael Clarke: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। सुपर-8 के पहले मुकाबले में ही भारत की हार ने वर्ल्ड कप में उनके आगे के सफर पर संशय पैदा कर दिया है। 76 रनों की करारी शिकस्त ने भारतीय टीम के सेमीफाइनल समीकरणों को उलझा दिया है। सेमीफाइनल में एंट्री पाने के लिए भारत को अब अपने बचे हुए दोनों ही मुकाबलों को बड़े अंतर से जीतना होगा।

भारतीय टीम पर दिग्गजों को अभी भी भरोसा (T20 World Cup 2026 Michael Clarke)

अहमदाबाद में मिली बड़ी हार के कारण भारतीय टीम का नेट रन-रेट (NRR) भी काफी नीचे गिर गया है। हालांकि, क्रिकेट जगत के बड़े विशेषज्ञ अब भी भारत की क्षमता पर भरोसा जता रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और विश्व विजेता दिग्गज माइकल क्लार्क ने स्पष्ट किया है कि एक हार के बावजूद टीम इंडिया अभी भी दुनिया की सबसे मजबूत टी20 टीम है।

Michael Clarke 1

फाइनल में पहुंचेगी भारतीय टीम

'बियॉन्ड 23 क्रिकेट पॉडकास्ट' पर बातचीत करते हुए क्लार्क ने कहा कि भारत को उनके घर में हराना दक्षिण अफ्रीका के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। लेकिन इससे टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ गया है। क्लार्क के अनुसार अब दबाव भारतीय टीम पर है और यह देखना दिलचस्प होगा कि वे वापसी कैसे करते हैं। मेरे लिए भारत अब भी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम है। वे अपनी घरेलू परिस्थितियों में खेल रहे हैं जिन्हें वे बखूबी समझते हैं। मैं अब भी उन्हें फाइनल में पहुंचते हुए देख रहा हूं।

वेस्टइंडीज होगी भारत की असली चुनौती

भारत को अब 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे और 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज का सामना करना है। क्लार्क को उम्मीद है कि भारत जिम्बाब्वे को आसानी से हरा देगा, हालांकि उन्होंने विपक्षी टीम की क्षमता का सम्मान करने की बात भी कही। असली चुनौती वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी। क्लार्क का मानना है कि वेस्टइंडीज इस समय अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रही है और कोलकाता में होने वाला यह मुकाबला ही ग्रुप से दूसरी क्वालीफाई करने वाली टीम का फैसला कर सकता है।

क्लार्क ने की साउथ अफ्रीका की जमकर तारीफ

दक्षिण अफ्रीका के प्रदर्शन पर चर्चा करते हुए क्लार्क ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ मिली करीबी जीत (सुपर ओवर) ने साउथ अफ्रीकी टीम को सतर्क कर दिया था। इसी 'वेक-अप कॉल' की वजह से वे भारत के खिलाफ अधिक आक्रामक और तैयार होकर उतरे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी टीम की ताकत का श्रेय उनके खिलाड़ियों के आईपीएल अनुभव को भी दिया, जिससे उन्हें दबाव वाले मैचों में खेलने की आदत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+