EXPLAINED: फॉर्म, फिटनेस या कुछ और, आखिर किस वजह से बाहर हुए शुभमन गिल? कप्तान सूर्या ने बताया सारा सच
T20 World Cup 2026 India Squad Announcement: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरने वाली भारतीय टीम इस बार एक नए कलेवर में नजर आएगी। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम चयन में कुछ कड़े फैसले लेकर सबको चौंका दिया है।
शुभमन गिल को नहीं मिली जगह (T20 World Cup 2026 India Squad Announcement)
इस टीम चयन की सबसे बड़ी चर्चा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का बाहर होना है। हैरान करने वाली बात यह है कि गिल हाल ही में टीम के उप-कप्तान थे, लेकिन खराब फॉर्म के चलते उन्हें विश्व कप की टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि गिल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन फिलहाल वह रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

कप्तान सूर्या ने बताया गिल क्यों हुए बाहर
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्याकुमार यादव ने बताया कि शुभमन गिल टीम कॉम्बिनेशन में फिट नहीं हो पा रहे थे। वह एक ऐसे ओपनर की तलाश कर रहे थे जो विकेटकीपिंग भी कर सके। ईशान किशन के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम ने उन पर भरोसा जताया है। गिल को फॉर्म, फिटनेस के आधार पर नहीं बल्कि टीम के रणनीति की वजह से बाहर किया गया है।
टीम के लिए संजू-अभिषेक करेंगे पारी की शुरुआत
पिछले 15 मैचों में गिल का औसत मात्र 19 का रहा है, जो टी20 के लिहाज से काफी कम है। गिल केवल वर्ल्ड कप ही नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बाहर रहेंगे। शुभमन गिल के बाहर होने के बाद ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का नया उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं, टीम मैनेजमेंट ने इस बार ओपनिंग जोड़ी में भी बदलाव के संकेत दिए हैं। गिल की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। सैमसन ने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन किया है और तीन टी20 शतक जड़कर अपनी जगह पक्की की है।
इन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा
चयनकर्ताओं ने विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर ईशान किशन और संजू सैमसन को प्राथमिकता दी है। वहीं, मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए फिनिशर रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया है। गेंदबाजी की कमान एक बार फिर दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। उनके साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी आक्रमण को धार देंगे, जबकि स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की जादुई गेंदबाजी देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications