T20 World Cup 2026 Schedule: वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच की डेट घोषित, पूरे शेड्यूल का हुआ ऐलान
T20 World Cup 2026 Schedule: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में अगले वर्ष होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। फरवरी में शुरू होकर टूर्नामेंट मार्च तक चलने वाला है। भारतीय टीम ने साल 2024 में इस इवेंट को जीता था, उस हिसाब से भारतीय टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है।
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला सबसे चर्चित मैच होता है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारत में नहीं होगा। श्रीलंका में इन दोनों टीमों के बीच टक्कर होगी। 20 टीमों के बीच टूर्नामेंट होगा, जो इतिहास में दूसरी बार होगा। पिछली बार भी इतनी टीमों के बीच इवेंट हुआ था।

टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हो जाएगी और यह 8 मार्च तक चलेगा। मुंबई में आयोजित इवेंट में इस वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा की गई। इस मौके पर रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हरमनप्रीत कौर आदि प्लेयर मौजूद थे। इटली पहली बार वर्ल्ड कप में खेलेगा।
सभी 20 टीमों को पांच-पांच के हिसाब से चार ग्रुप्स में बांटा गया है। भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स, यूएस को रखा गया है।
T20 World Cup 2026 के वेन्यू
कुल 8 वेन्यू पर मैच होंगे। दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता भारत से चुने गए हैं। श्रीलंका से कोलम्बो में आर प्रेमदासा और सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब के अलावा तीसरा वेन्यू कैंडी है। रोहित शर्मा को इस इवेंट का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।
IND vs PAK मैच कब और कहां होगा?
इस वर्ल्ड कप का पहला मैच पाक-नीदरलैंड्स के बीच कोलम्बो में होगा और भारत-यूएस के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, दोनों मैच 7 फरवरी जो होंगे। टीम इंडिया अपना दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलने वाली है। बहुप्रतीक्षित भारत-पाक मैच 15 फरवरी को कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत लीग चरण में अपना अंतिम मुकाबला अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ 18 फरवरी को खेलेगा।
21 फरवरी से 1 मार्च तक सुपर आठ के मैच होंगे। 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल होंगे और फाइनल 8 मैच को अहमदाबाद में खेला जाएगा। अगर पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में जाएगी, तो कोलम्बो में पहला सेमीफाइनल होगा और अगर यह टीम बाहर होती है, तो मैच कोलकाता में होगा। दूसरा सेमीफाइनल मुंबई में होगा। फाइनल में पाकिस्तान होगा, तो फाइनल कोलम्बो में होगा और अगर पहले टीम बाहर होगी, तो अहमदाबाद वेन्यू है।
टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल T20 World Cup 2026 Schedule
ग्रुप A (भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया, यूएस)
| क्रम | तारीख | मैच | स्थान | समय |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 7 फरवरी | पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स | कोलंबो | 11:00 AM |
| 2 | 7 फरवरी | भारत बनाम USA | मुंबई | 7:00 PM |
| 3 | 10 फरवरी | नीदरलैंड्स बनाम नामीबिया | दिल्ली | 11:00 AM |
| 4 | 10 फरवरी | पाकिस्तान बनाम USA | कोलंबो | 7:00 PM |
| 5 | 12 फरवरी | भारत बनाम नामीबिया | दिल्ली | 7:00 PM |
| 6 | 13 फरवरी | USA बनाम नीदरलैंड्स | चेन्नई | 7:00 PM |
| 7 | 15 फरवरी | USA बनाम नामीबिया | चेन्नई | 3:00 PM |
| 8 | 15 फरवरी | भारत बनाम पाकिस्तान | कोलंबो | 7:00 PM |
| 9 | 18 फरवरी | पाकिस्तान बनाम नामीबिया | कोलंबो | 3:00 PM |
| 10 | 18 फरवरी | भारत बनाम नीदरलैंड्स | अहमदाबाद | 7:00 PM |
ग्रुप B (श्रीलंका, आयरलैंड, ज़िम्बाब्वे, ओमान, ऑस्ट्रेलिया)
| क्रम | तारीख | मैच | स्थान | समय |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 8 फरवरी | श्रीलंका बनाम आयरलैंड | कोलंबो | 7:00 PM |
| 2 | 9 फरवरी | ज़िम्बाब्वे बनाम ओमान | कोलंबो | 3:00 PM |
| 3 | 11 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड | कोलंबो | 3:00 PM |
| 4 | 12 फरवरी | श्रीलंका बनाम ओमान | कैंडी | 11:00 AM |
| 5 | 13 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया बनाम ज़िम्बाब्वे | कोलंबो | 11:00 AM |
| 6 | 14 फरवरी | आयरलैंड बनाम ओमान | कोलंबो | 11:00 AM |
| 7 | 16 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका | कैंडी | 7:00 PM |
| 8 | 17 फरवरी | आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे | कैंडी | 3:00 PM |
| 9 | 19 फरवरी | श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे | कोलंबो | 3:00 PM |
| 10 | 20 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान | कैंडी | 7:00 PM |
ग्रुप C (इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली)
| क्रम | तारीख | मैच | स्थान | समय |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 7 फरवरी | वेस्टइंडीज़ बनाम बांग्लादेश | कोलकाता | 3:00 PM |
| 2 | 8 फरवरी | इंग्लैंड बनाम नेपाल | मुंबई | 3:00 PM |
| 3 | 9 फरवरी | बांग्लादेश बनाम इटली | कोलकाता | 11:00 AM |
| 4 | 11 फरवरी | इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज़ | मुंबई | 7:00 PM |
| 5 | 12 फरवरी | नेपाल बनाम इटली | मुंबई | 3:00 PM |
| 6 | 14 फरवरी | इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश | कोलकाता | 3:00 PM |
| 7 | 15 फरवरी | वेस्टइंडीज़ बनाम नेपाल | मुंबई | 11:00 AM |
| 8 | 16 फरवरी | इंग्लैंड बनाम इटली | कोलकाता | 3:00 PM |
| 9 | 17 फरवरी | बांग्लादेश बनाम नेपाल | मुंबई | 7:00 PM |
| 10 | 19 फरवरी | वेस्टइंडीज़ बनाम इटली | कोलकाता | 11:00 AM |
ग्रुप D (न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई)
| क्रम | तारीख | मैच | स्थान | समय |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 8 फरवरी | न्यूज़ीलैंड बनाम अफ़ग़ानिस्तान | चेन्नई | 11:00 AM |
| 2 | 9 फरवरी | साउथ अफ़्रीका बनाम कनाडा | अहमदाबाद | 7:00 PM |
| 3 | 10 फरवरी | न्यूज़ीलैंड बनाम UAE | चेन्नई | 3:00 PM |
| 4 | 11 फरवरी | साउथ अफ़्रीका बनाम अफ़ग़ानिस्तान | अहमदाबाद | 11:00 AM |
| 5 | 13 फरवरी | कनाडा बनाम UAE | दिल्ली | 3:00 PM |
| 6 | 14 फरवरी | न्यूज़ीलैंड बनाम साउथ अफ़्रीका | अहमदाबाद | 7:00 PM |
| 7 | 16 फरवरी | अफ़ग़ानिस्तान बनाम UAE | दिल्ली | 11:00 AM |
| 8 | 17 फरवरी | न्यूज़ीलैंड बनाम कनाडा | चेन्नई | 11:00 AM |
| 9 | 18 फरवरी | साउथ अफ़्रीका बनाम UAE | दिल्ली | 11:00 AM |
| 10 | 19 फरवरी | अफ़ग़ानिस्तान बनाम कनाडा | चेन्नई | 7:00 PM |
-
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी?












Click it and Unblock the Notifications