T20 World Cup 2026 Format: कितने मैच खेलेगी हर टीम, होगी कितनी कमाई? समझें टी-20 वर्ल्ड कप का पूरा गणित
T20 World Cup 2026 Format Explained: क्रिकेट के सबसे छोटे और रोमांचक फॉर्मेट में 20 टीमें जंग के लिए तैयार है। भारत और श्रीलंका में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) शनिवार यानी 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित इस टूर्नामेंट में एक बार फिर दुनिया की 20 सफल टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी।
पिछली बार की तरह ही होंगे सारे मुकाबले (T20 World Cup 2026 Format Explained)
अहमदाबाद में 8 मार्च को होने वाले फाइनल तक कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। जहां एक ओर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, वहीं आईसीसी और आयोजकों ने टूर्नामेंट के ढांचे को अंतिम रूप दे दिया है। साल 2026 टी-20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट 2024 के संस्करण जैसा ही रखा गया है, जिसे तीन मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है।

चार ग्रुप में बटे हैं 20 टीम
ग्रुप स्टेज में सभी 20 टीमों को पांच-पांच के चार समूहों (A, B, C, D) में बांटा गया है। हर टीम अपने ग्रुप की अन्य चार टीमों के साथ एक-एक मैच (राउंड-रॉबिन) खेलेगी। प्रत्येक ग्रुप से टॉप-2 टीमें 'सुपर 8' चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 8 चरण में क्वालीफाई करने वाली आठ टीमों को फिर से चार-चार के दो समूहों में बांटा गया है। खास बात यह है कि आईसीसी रैंकिंग के आधार पर टीमों को पहले ही 'सीड' (जैसे भारत X1, ऑस्ट्रेलिया X2) किया जा चुका है।
हर टीम खेलेगी कितने मैच?
इसके बाद नॉकआउट में दो सेमीफाइनल मुकाबले और अंत में 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेला जाएगा। टूर्नामेंट के स्ट्रक्चर के अनुसार हर टीम की मैच संख्या उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमें कम से कम 4 मैच खेलेगी। वहीं सुपर 8 तक पहुंचने वाली टीमें 7 मैच खेल सकती है। जबकि सेमीफाइनलिस्ट 8 मैच और सबसे अधिक फाइनलिस्ट कुल 9 मैच खेलेगी।
किस टीम को मिलेगा कितना पैसा
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आधिकारिक प्राइज पूल की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन पिछली बार विजेता को लगभग 2.45 मिलियन डॉलर (करीब 20 करोड़ से अधिक) मिले थे। उपविजेता को कम से कम 1.28 मिलियन डॉलर मिलने की उम्मीद है। जबकि सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर हर मैच जीतने पर टीमों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि (लगभग 26 लाख प्रति मैच) दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications