17 साल बाद क्या फिर चैंपियन बनेगी टीम इंडिया! जानें कैसे हो पायेगा ये मुमकिन

T20 World Cup 2024, Latest News: साल 2007 के दौरान वनडे वर्ल्ड कप से भारतीय टीम शुरुआती लीग से ही बाहर हो गई थी। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को एक नई टीम के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका रवाना कर दिया गया था। साल 2007 के दौरान टी-20 वर्ल्ड कप में कई नए खिलाड़ी शामिल थे जिसमें रोहित शर्मा, यूसुफ पठान और जोगिंदर शर्मा जैसे खिलाड़ियों का नाम था। लेकिन भारत की नई टीम ने साल 2007 में इतिहास रचते हुए टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

17 साल पहले मिली थी ट्रॉफी

भारत को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीते हुए अब 17 साल हो चुके हैं। लेकिन साल 2007 के बाद भारतीय टीम दोबारा कभी भी टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठा नहीं पाई है। ऐसे में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कोशिश एक बार फिर से चैंपियन बनने की होगी।

T20 World cup 1

भारत के पास कई मैच विनर

रोहित शर्मा को दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। भारत के पास रोहित शर्मा जैसा विस्फोटक बल्लेबाज है जो अब तक सभी टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुके हैं। दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल भारत के लिए 17 टी-20 मुकाबला खेला है, जिसमें उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक लगाया है। नंबर तीन पर विराट कोहली लंबे समय से भारतीय टीम के लिए संकटमोचन बने हुए हैं। वहीं चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव से टीम को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।

अगर ऐसा हुआ तो जीत पक्की!

लंबे समय बाद मैदान पर वापसी करने वाले ऋषभ पंत ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप में भी उनसे बड़ी उम्मीदें होंगी। वहीं आईपीएल के दौरान खराब फॉर्म से गुजरने वाले हार्दिक पंड्या को भी अपना दमखम दिखाना होगा। साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की थी। टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत को इसी तरीके से खेलना होगा। अगर भारतीय टीम ऐसा करने में सफल होती है तो फिर साल 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भारत की झोली में गिर सकती है।

चहल-कुलदीप करेंगे कमाल

कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी पर काफी कुछ निर्भर करेगा। वेस्टइंडीज की पिच पर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भारतीय टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। दोनों ही स्पिन गेंदबाजों का रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों से टीम और फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+