T20 World Cup में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, भारत के लिए ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
T20 World Cup 2024 United States vs India: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए की टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 111 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए पहले ही ओवर में दो बड़े विकेट चटका दिए। हालांकि बीच के ओवर्स में यूएसए की टीम ने कमबैक करने में कामयाबी जरूर हासिल की।
अर्शदीप ने झटके चार विकेट
भारत के लिए इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए। इसके अलावा हार्दिक पंड्या ने भी दो विकेट अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। जबकि स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। भारतीय गेंदबाज लंबे समय तक मुकाबले के दौरान यूएसए के बल्लेबाजों पर हावी नजर आए। भारत की कोशिश टारगेट को जल्द से जल्द प्राप्त करने की होगी।

अर्शदीप ने रचा इतिहास
पाकिस्तान के खिलाफ भी अर्शदीप सिंह ने गेंद के साथ कहर बरपाया था। इस मुकाबले में चार विकेट चटकाने के साथ ही अर्शदीप सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। दरअसल, अर्शदीप सिंह भारत की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप सिंह ने यूएसए के खिलाफ चार विकेट लेने का कारनामा किया। इससे पहले भारत की तरफ से कोई भी तेज गेंदबाज टी-20 वर्ल्ड कप में इतने विकेट लेने में सफल नहीं रहा था।
यूएसए की दमदार वापसी
यूएसए की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहले ही ओवर में दो बड़े विकट गंवा दिए। इसके बाद नीतीश कुमार और स्टीवन टेलर ने टीम को संभालने का काम किया। इन दोनों ही खिलाड़ियों की बदौलत टीम 100 के पार पहुंच पाई। टेलर के बल्ले से 30 गेंद पर दो चौके की मदद से 24 रन आए। वहीं नीतीश कुमार ने सबसे अधिक 27 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।
अर्शदीप सिंह ने इस मुकाबले में एक और बड़ा कारनामा अपने नाम किया। उन्होंने पारी की पहली गेंद पर शायन जहांगीर को आउट कर इतिहास रच दिया। दरअसल टी-20 वर्ल्ड कप के मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले किसी भारतीय गेंदबाज ने यह कारनामा किया था।












Click it and Unblock the Notifications