T20 वर्ल्ड कप में इन दो टीमों के खिलाफ कभी नहीं जीत पाई है टीम इंडिया, क्या इस बार बदलेगी किस्मत?

T20 World Cup 2024, Latest News: भारतीय टीम को लंबे समय से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है। पिछले साल भारतीय टीम आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बेहद करीब आ गई ।थी भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक जगह बनाई। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के फाइनल मुकाबले में टीम को हार का सामना करना। वहीं वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने ही भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ दिया था।

कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड

ऐसे में साल 2024 में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के मौके को नहीं गंवाना चाहेगी। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए यह आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप साबित हो सकता है। ऐसे में इन दोनों ही खिलाड़ियों की कोशिश टीम को ट्रॉफी दिलाने की होगी। आइए एक नजर डालते हैं टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के रिकॉर्ड पर। हम यहां जानने की कोशिश करते हैं कि भारतीय टीम का रिकॉर्ड दूसरी टीमों के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में किस तरीके का रहा है।

T20 World Cup 1

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा है रिकॉर्ड

सबसे पहले बात करते हैं ऑस्ट्रेलियाई टीम की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल पांच मुकाबले खेले हैं। जिनमें से तीन में टीम को जीत मिली है। वहीं दो मैचो में हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में कुल चार मुकाबले खेले हैं। जिनमें से दो में उसे जीत मिली है। वहीं दो मैचो में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है।

इन दो टीमों के खिलाफ नहीं मिली है जीत

भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड बड़ा खतरा रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान तीन मुकाबले खेले हैं और तीन में से एक में भी भारतीय टीम को जीत हासिल नहीं हुई है। न्यूजीलैंड के अलावा श्रीलंका एकमात्र ऐसी टीम है जिसके खिलाफ भारतीय टीम अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में कोई भी जीत हासिल नहीं कर सकी है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम दो बार मुकाबला खेल चुकी हैं और इन दोनों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में कुल छह मुकाबले खेले हैं। इनमें से चार में टीम को जीत मिली है। जबकि दो मुकाबलो में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने सात मुकाबले खेले हैं जिनमें से 6 में उसे जीत मिली है। जबकि एक मैच में पाकिस्तान जीतने में सफल रही। वेस्टइंडीज की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम को खासा परेशान किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने अब तक कुल चार मुकाबले खेले हैं। जिनमें से सिर्फ एक में उसे जीत मिली है और तीन मैचो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+