Sunil Gavaskar ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, ये चार खिलाड़ी हुए बाहर, सुलझाई ओपनिंग की गुत्थी

T20 World Cup 2024, Latest News: 5 जून यानी कि बुधवार को भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेलने वाली है। इस मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? इस बात की चर्चा दिग्गजों के बीच लगातार बनी हुई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दौरान कुछ हैरान करने वाले फैसले लिए थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में रोहित शर्मा किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरते हैं।

10 खिलाड़ी पहले से ही हैं तय

हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कुछ चीजों पर खुलकर अपनी बात कही है। राहुल द्रविड़ ने बताया कि भारतीय टीम के 10 खिलाड़ी पहले से ही तय हैं। जिन्हें लेकर ज्यादा फेरबदल नहीं की जाएगी। टीम का 11वां खिलाड़ी पिच के कंडीशन और मिजाज के हिसाब से खेलेगा।

T20 World Cup 1

सुनील गावस्कर ने चुनी टीम

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। सुनील गावस्कर द्वारा चुनी गई यह टीम काफी हैरान करने वाली है। सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के प्रोग्राम में अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने सबको हैरान करते हुए यशस्वी जायसवाल को नंबर तीन पर रखा है।

इन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

सुनील गावस्कर ने अपनी टीम में विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ बतौर ओपनर जगह दी है। जबकि यशस्वी जायसवाल को उन्होंने नंबर तीन पर रखा है। वहीं सूर्य कुमार यादव नंबर 4 की पोजीशन संभालते हुए नजर आएंगे। जबकि सुनील गावस्कर ने विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल किया है। ऋषभ पंत पांचवें नंबर पर खेलते हुए नजर आएंगे। सुनील गावस्कर ने छठे स्थान के लिए हार्दिक पंड्या को जगह दी है। वहीं सातवें नंबर पर ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा होंगे।

शिवम दुबे को भी दिया मौका

हार्दिक पंड्या के अलावा सुनील गावस्कर ने शिवम दुबे को भी अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। शिवम दुबे को गावस्कर ने 8वें नंबर पर रखा है। जबकि स्पिनर के रूप में सुनील गावस्कर ने कुलदीप यादव पर भरोसा जताया है। इसके साथ ही कुलदीप यादव के अलावा मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को भी गावस्कर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

गावस्कर द्वारा चुनी गई टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+