Babar Azam पर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप, 8 करोड़ की गाड़ी, दुबई-अमेरिका में प्रॉपर्टी कहां से आई?
T20 World Cup 2024, Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबर आजम एक बार फिर से कप्तानी का पद छोड़ सकते हैं। दरअसल बाबर आजम की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज से ही पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई है। पाकिस्तान की खराब परफॉर्मेंस के लिए कप्तान बाबर आजम को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
बाबर पर मैच फिक्सिंग का आरोप
बाबर आजम को लेकर पाकिस्तानी मीडिया में कई तरह की बातें भी चल रही है। बाबर आजम पर ऐसे भी आरोप है कि वह टीम में अपने यार दोस्तों को जगह देते हैं। इस बीच बाबर आजम को लेकर पाकिस्तान के एक यूट्यूबर ने बड़ा आरोप लगाया है। पाकिस्तान के एक बड़े यूट्यूबर के मुताबिक कप्तान बाबर आजम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान मैच फिक्सिंग की थी।

क्या जानबूझकर मुकाबला हारे थे बाबर?
दरअसल, कुछ दिन पहले ही बाबर आजम ने 8 करोड़ की गाड़ी ली थी। ऐसे में उस यूट्यूबर ने बाबर आजम से सवाल पूछा कि आखिर उनके पास इतने पैसे कहां से आए? यूट्यूबर ने दावा किया कि अगर बाबर आजम अमेरिका, आयरलैंड से मैच हारते तो ही गाड़ी आती। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबर आजम यूएसए के खिलाफ जानबूझकर मुकाबला हार गए थे।
दुबई-अमेरिका में प्रॉपर्टी कहां से आई?
इतना ही नहीं यूट्यूबर ने बाबर आजम को लेकर कुछ और भी बड़े दावे किए हैं। यूट्यूबर के मुताबिक बाबर आजम ने उन पैसों से दुबई में फ्लैट और अमेरिका में प्लॉट भी खरीदा है। हालांकि बाबर पर लगे इन आरोपों को पाकिस्तानी पत्रकार बेबुनियाद बता रहे हैं। पाकिस्तानी पत्रकार पीसीबी से यूटयूबर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।
ग्रुप स्टेज से बाहर हुई पाकिस्तान
बता दें कि बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप की तरह टी-20 में भी फिसड्डी साबित रही है। पिछली बार साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। लेकिन साल 2024 में पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications