T20 वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ताओं से मिलेंगे कप्तान रोहित शर्मा! जानिए किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
T20 World Cup 2024, Latest News: आईपीएल के बाद टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आईपीएल के जरिए कई देशों के क्रिकेटर्स टी-20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म हासिल कर रहे हैं। 1 जून से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 मई तक सभी टीमों को अपने खिलाड़ियों के संभावित नाम भेजने हैं।
रोहित शर्मा करेंगे मीटिंग
भारतीय टीम भी 15 मई तक संभावित खिलाड़ियों के नाम जारी कर देगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड टी-20 वर्ल्ड कप के लिए किन खिलाड़ियों का चयन करेगी। इस बात की चर्चा जोरों पर है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़ और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर जल्द ही मीटिंग करने वाले हैं।

अगरकर और द्रविड़ भी होंगे मौजूद
दरअसल, 27 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का मुकाबला खेला जाना है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। दिल्ली में होने वाले मुकाबले के लिए रोहित शर्मा भी दिल्ली में मौजूद होंगे। ऐसे में रिपोर्ट की मानें तो इस मुकाबले के बाद यानी कि 27 या 28 अप्रैल को कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ और अजीत अगरकर के साथ मीटिंग कर सकते हैं।
इन खिलाड़ियों का चनुा जाना तय
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका टी-20 वर्ल्ड कप में खेला जाना लगभग तय है। जिनमें सबसे आगे कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम है। रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज के साथ कुलदीप यादव को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए संभावित भारतीय टीम
15 संभावित और पांच रिजर्व खिलाड़ी: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, ऋषभ पंत, केएल राहुल और संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।












Click it and Unblock the Notifications