सेमीफाइनल में किससे होगा भारत का सामना! जानिए क्या है अंक तालिका का हाल
T20 World Cup 2024 Points Table: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ग्रुप बी से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वही ग्रुप ए में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार बनी हुई है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग जारी है।
इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही ग्रुप बी से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। साउथ अफ्रीका से पहले इंग्लैंड ने यूएसए को एक तरफा अंदाज में हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली थी। वहीं ग्रुप ए की बात करें तो भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। जबकि ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान में से कोई एक टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

भारतीय टीम की स्थिति मजबूत
भारतीय टीम सोमवार यानी 24 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरने वाली है। अगर ऑस्ट्रेलिया भारत को हराने में सफल हो जाती है तो ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी। लेकिन अगर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज कर ली तो ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले के नतीजे पर निर्भर रहना पड़ेगा।
सेमीफाइनल में किससे होगी भिड़ंत
साल 2022 टी-20 वर्ल्ड कप की तरह इस साल भी एक बार फिर से भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से सामना करना पड़ सकता है। भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जा सकता है। लेकिन अगर ग्रुप ए में आने वाले दो मुकाबले के दौरान बदलाव होते हैं तो ऐसी स्थिति में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल में भिड़ेगी। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका दोनों ही टी-20 फॉर्मेट में बेहद खतरनाक टीम मानी जाती है। ऐसे में भारतीय टीम को अपनी तैयारी को और बेहतर करने की जरूरत होगी।
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप ए में भारतीय टीम चार अंकों के साथ टॉप पर मौजूद है। जबकि दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं। जिनमें से एक में उसे जीत वहीं एक में हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया की तरह अफगानिस्तान ने भी दो मैचों में से एक में जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications