IND vs ENG: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया से लिया बदला, अब इंग्लैंड की बारी, नहीं थमेगा 'हिटमैन' का तूफान!

T20 World Cup 2024, IND vs ENG: साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को एडिलेड ओवल में हार का सामना करना पड़ा था। भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही थी। भारतीय टीम के पास इंग्लैंड से पुराना हिसाब बराबर करने का भरपूर मौका है। भारत और इंग्लैंड साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एक बार फिर से आमने-सामने आने वाले हैं।

इंग्लैंड को 10 विकेट से मिली थी जीत

पिछली बार की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भी 20 ओवर में छह विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 16 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाएं 170 रन बना लिए थे। इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर ने 49 गेंद में 9 चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए थे। इसके अलावा एलेक्स हेल्स में भी 47 गेंद में चार चौके और साच छक्कों की मदद से नाबाद 86 रनों की पारी खेली थी।

T20 World Cup 1

बदला लेने को बेकरार रोहित

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली। अब इंग्लैंड के खिलाफ भी वह अपना ताबड़तोड़ अंदाज जारी रखना चाहेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच 27 जून को गुयाना के प्रेसिडेंट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार रात 8 बजे से शुरू किया जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में अपना बेस्ट प्रदर्शन देना चाहेगी। साल 2022 के सेमीफाइनल में मिली इंग्लैंड के खिलाफ हार आज भी फैंस के जहन में ताजा है। ऐसे में भारतीय टीम भी इंग्लैंड को हराकर अपना बदला पूरा करना चाहेगी।

भारत-इंग्लैंड में होगी भिड़ंत

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। भारत और इंग्लैंड के अलावा दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत से पहले अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका की टीम अफगानिस्तान को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+