भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच होगा रद्द? एक्शन से पहले आया हैरान करने वाला अपडेट
IND vs ENG, Weather Forecast: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का एक और रोमांचक मुकाबला नजदीक आ गया है, जब भारत और इंग्लैंड 27 जून को प्रोविडेंस गुयाना में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे फाइनल में जगह बनाने के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगे, लेकिन मैच के दिन भारी बारिश और संभावित आंधी के पूर्वानुमान के कारण ब्लॉकबस्टर मैच धुलने का बड़ा खतरा है।
IND vs ENG Match: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा सेमीफाइनल
भारत ने अपने अंतिम सुपर 8 ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने सुपर 8 ग्रुप में टॉप स्थान प्राप्त करके अंतिम चार में जगह बनाई, जिससे ऑस्ट्रेलिया बाहर होने की कगार पर पहुंच गया। हालाँकि, भारत ग्रुप में चाहे जिस भी स्थान पर रहे, उन्हें आईसीसी द्वारा पूर्व-निर्धारित दूसरे सेमीफाइनल में खेलना है- भारतीय दर्शकों के लिए समय को ध्यान में रखते हुए। भारत ने अपने सभी मैच सुबह के स्थानीय समय में खेले हैं, जो भारत में शाम का समय है।

IND vs ENG Match: इंग्लैंड को करना पड़ा मुश्किलों का सामना
इंग्लैंड की बात करें तो जोश बटरल की टीम अपने सुपर 8 ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही है, जबकि दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों में तीन जीत के साथ शीर्ष पर रहा। इंग्लैंड को अंतिम लीग मैच में यूएसए के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत थी और उन्होंने 10 ओवरों में 115 रनों का पीछा करते हुए सह-मेजबानों को ध्वस्त कर दिया।
इंग्लैंड का सेमीफाइनल तक का सफर काफी मुश्किल रहा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, फिर भी उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाने का रास्ता खोज लिया।
ये भी पढ़ें- DLS मेथड बनाने वाले Frank Duckworth ने दुनिया को कहा अलविदा, 84 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
IND vs ENG Match Rain: रद्द हो सकता है भारत बनाम इंग्लैंड का मैच?
अगले कुछ दिनों के लिए गुयाना में मौसम का पूर्वानुमान बहुत खराब है। 25 जून और 26 जून को बारिश की भविष्यवाणी भी बहुत अधिक है। 27 जून के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 'सुबह में बारिश होगी और दोपहर में आंधी आएगी।
मैच के दौरान हवाएं 10 से 15 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से उत्तर-पूर्वी दिशा में चलेंगी। मैच के दौरान बारिश की संभावना 70% है। ऐसी स्थिति में ज्यादा चांस हैं कि भारत बनाम इंग्लैंड का मैच रद्द भी हो सकता है।
IND vs ENG Match Pitch: गुयाना पिच रिपोर्ट
गुयाना की पिच अब तक गेंदबाज़ों के अनुकूल रही है। यहां बल्लेबाज़ों को रन बनाने में थोड़ी मुश्किल जरूर होती है। इस पिच पर 130-140 के बीच के स्कोर को भी हासिल करना मुश्किल हो सकता है। तेज़ गेंदबाज़ और स्पिनर इस सतह से काफ़ी कुछ हासिल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications