DLS मेथड बनाने वाले Frank Duckworth ने दुनिया को कहा अलविदा, 84 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
Frank Duckworth: क्रिकेट जगत को एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। डकवर्थ लुईस स्टर्न (DLS) पद्धति की शुरुआत करने वाले डकवर्थ लुईस (Frank Duckworth) का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रन-चेज़ में अलग-अलग स्टेज में स्कोर की गणना करने और बारिश से प्रभावित खेलों में परिणाम निर्धारित करने के लिए डकवर्थ-लुईस नियम का सह-आविष्कार करने वाले फ्रैंक डकवर्थ की मृत्यु का कारण अभी भी ज्ञात नहीं है।
डकवर्थ-लुईस नियम के नाम में किया गया बदलाव
दरअसल, डी/एल पद्धति अस्तित्व में आई और इसने 1997 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रारंभिक बारिश के नियम को रिप्लेस किया। साल 2001 से आईसीसी द्वारा बारिश से प्रभावित खेलों के लिए इसका औपचारिक रूप से उपयोग किया जाने लगा। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकीविद् स्टीवन स्टर्न द्वारा किए गए सुधारों और डकवर्थ और लुईस के रिटायरमेंट के बाद इसका नाम बदलकर डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) कर दिया।

आलोचनाओं के बावजूद, डी/एल पद्धति मूल बारिश नियम से एक स्वागत योग्य बदलाव था, जिसका खुलासा दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड 1992 विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान हुआ था।
वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की हार का कारण बना नियम
दक्षिण अफ्रीका तब पुराने नियम के तहत खेल रहा था और 2003 के वनडे विश्व कप में एक बार डी/एल पद्धति के कारण हार का सामना करना पड़ा था, जब वे 45 ओवर के बाद सही आवश्यक लक्ष्य को समझने में विफल रहे और अनजाने में स्कोर बराबर कर दिया। इसकी वजह से वे सुपर सिक्स स्टेज से पहले ही घरेलू विश्व कप से बाहर हो गए।
डकवर्थ 2014 तक ICC के सलाहकार सांख्यिकीविद् रहे
ICC के क्रिकेट संचालन महाप्रबंधक वसीम खान ने एक प्रेस बयान में कहा कि, 'फ्रैंक एक शीर्ष सांख्यिकीविद् थे, जिनका साथियों के साथ-साथ व्यापक क्रिकेट बिरादरी द्वारा भी सम्मान किया जाता था। उन्होंने जिस DLS पद्धति का निर्माण किया, वह समय की कसौटी पर खरी उतरी है और हमने इसकी शुरुआत के दो दशक से भी अधिक समय बाद भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इसका उपयोग जारी रखा है।'
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: रोहित शर्मा ने एक साथ बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, खुशी से झूम उठीं स्टेडियम में मौजूद पत्नी रितिका
उन्होंने आगे कहा कि, 'फ्रैंक का खेल में योगदान बहुत बड़ा रहा है और उनके निधन से क्रिकेट जगत को बहुत दुख हुआ है। हम उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications