भारत-पाकिस्तान मैच की एक्साइटमेंट पर फिर सकता है पानी, सामने आई बड़ी अपडेट

T20 World Cup 2024, IND vs PAK: कुछ ही घंटे बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में एक रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच का इंतजार दोनों ही देश के फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। लेकिन इस मुकाबले से पहले एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। जिसे सुनकर फैंस मायूस हो जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश खेल बिगाड़ सकती है।

एक्साइटमेंट पर फिर सकता है पानी

भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच एक अलग ही माहौल बना हुआ है। दोनों ही देश के फैंस इस मुकाबले को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अमेरिकी प्रवासियों में भी इस मैच को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन फैंस के एक्साइटमेंट पर बारिश पानी फेर सकती हैं।

T20 World Cup 1

पाकिस्तान को मिली थी हार

न्यूयॉर्क के अनुसार काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला बारिश के भेंट चेढ़ सकता है। इस मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों के लिए सिक्योरिटी का जबरदस्त इंतजाम किया गया है। भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए ही यह मुकाबला बेहद अहम है। पाकिस्तान को अपने पिछले मैच में यूएसए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

क्या रद्द हो जाएगा मैच?

ऐसे में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो का बन गया है। दूसरी तरफ भारतीय टीम भी इस मुकाबले को जीतकर अगले राउंड में बिना किसी परेशानी के पहुंचना चाहेगी। लेकिन इस मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, वेदर फोरकास्ट के मुताबिक नासाउ काउंटी में सुबह बारिश होने के चांस करीब 61 फ़ीसदी है। भारत यह मैच आज 8:00 बजे से दिखाया जाएगा।

लेकिन अमेरिका में यह मुकाबला वहां के समय के हिसाब से सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा। ऐसे में अगर सुबह बारिश होती है तो मैच में रुकावट देखने को मिल सकती है। अगर बारिश लंबे समय तक होती है तो फिर मुकाबला को रद्द किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+