IND vs ENG: आज के सेमीफाइनल मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

IND vs ENG, Pitch And Weather Forecast: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आज, 27 जून को एक और रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। जब भारत और इंग्लैंड प्रोविडेंस गुयाना में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से फाइनल में जगह बनाने के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगे, लेकिन मैच के दिन भारी बारिश और संभावित आंधी के पूर्वानुमान के कारण ब्लॉकबस्टर मैच धुलने का बड़ा खतरा है। एक्शन से पहले पिच ओर वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

भारत ने अपने अंतिम सुपर 8 ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने सुपर 8 ग्रुप में टॉप स्थान प्राप्त करके अंतिम चार में जगह बनाई, जिससे ऑस्ट्रेलिया बाहर होने की कगार पर पहुंच गया। हालाँकि, भारत ग्रुप में चाहे जिस भी स्थान पर रहे, उन्हें आईसीसी द्वारा पूर्व-निर्धारित दूसरे सेमीफाइनल में खेलना है- भारतीय दर्शकों के लिए समय को ध्यान में रखते हुए। भारत ने अपने सभी मैच सुबह के स्थानीय समय में खेले हैं, जो भारत में शाम का समय है।

providence stadium

भारत बनाम इंग्लैंड मैच की पिच रिपोर्ट
पिछले 20 मैचों में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन रहा है। गुयाना नेशनल स्टेडियम की पिच खेल के लिए अनुकूल है, जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को अच्छी सहायता मिलती है। टॉस जीतने वाली टीम मैदान की स्थिति के आधार पर बल्लेबाजी या गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

भारत बनाम इंग्लैंड मैच की वेदर रिपोर्ट
गुयाना में मौसम का पूर्वानुमान बहुत खराब है। 27 जून के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 'सुबह में बारिश होगी और दोपहर में आंधी आएगी। मैच के दौरान हवाएं 10 से 15 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से उत्तर-पूर्वी दिशा में चलेंगी। मैच के दौरान बारिश की संभावना 70% है। ऐसी स्थिति में ज्यादा चांस हैं कि भारत बनाम इंग्लैंड का मैच रद्द भी हो सकता है।

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल।

इंग्लैंड की टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले, मार्क वुड, बेन डकेट, विल जैक्स, टॉम हार्टले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+