IND vs BAN: हार्दिक पांड्या ने नताशा का गुस्सा बांग्लादेशी गेंदबाजों पर निकाला, फैन्स बोले टूटे दिल का आदमी..
IND vs BAN: एक साल से भी ज्यादा समय तक बाहर रहने के बाद अंततः ऋषभ पन्त ने भारतीय टीम के लिए वापसी की और धमाका भी कर दिया। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में ऋषभ पन्त का बल्ला बोला है। उन्होंने तूफानी अंदाज में बैटिंग की।
पन्त ने तूफानी अन्दाज में बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया। वह धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। पन्त ने 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 32 गेंदों में 53 रन बनाए और रिटायर्ड आउट होकर चले गए।

सूर्यकुमार यादव ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 31 और शिवम दुबे ने 14 रन बनाए। उनके बाद हार्दिक पांड्या के बल्ले से भी धमाका देखने को मिला। उन्होंने तनवीर इस्लाम को लगातार तीन छक्के जड़कर इरादे दर्शा दिए। पांड्या ने ताबड़तोड़ बैटिंग की।
वह अंत तक टिके रहे और 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 23 गेंदों में 40 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे। जडेजा ने 6 रन बनाए। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया था। रोहित शर्मा 23 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। संजू सैमसन ने 1 रन बनाया।
बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन, शोरिफुल इस्लाम, महमुदुल्लाह और तनवीर इस्लाम के खाते में 1-1 विकेट आया। हार्दिक पांड्या की पारी खास रही और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बन गई। यूजर्स ने लिखा कि टूटे हुए दिल का इंसान तो दुनिया भी बदल सकता है। पांड्या के समर्थन में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications