'हमारा नेता कैसा हो, कोहली जैसा हो...', लाइव मैच में फैंस ने लगाया नारा, क्या फिर कप्तान बनेंगे विराट?

Virat Kohli viral Video: भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला कनाडा के खिलाफ खेलने वाली है। शनिवार 15 जून को दोनों ही टीमों के बीच फ्लोरिडा के मैदान पर यह मैच होना है। भारत और कनाडा इससे पहले कभी भी टी-20 फॉर्मेट में एक दूसरे के खिलाफ कोई मैच नहीं खेली है। ऐसे में दोनों ही टीम पहली बार एक दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आने वाली है।

सुपर 8 में पहुंची भारतीय टीम

कनाडा के खिलाफ जीत हासिल कर भारतीय टीम बढ़े हुए मनोबल के साथ सुपर 8 में पहुंचना चाहेगी। लगातार तीन मुकाबले जीतने के बाद भारतीय टीम ने सुपर 8 में एंट्री कर ली है। भारत ने आयरलैंड पाकिस्तान और यूएसए के खिलाफ जीत हासिल की थी। 6 अंकों के साथ भारतीय टीम ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है।

Virat Kohli 1

फैंस में है कोहली की दीवानगी

विराट कोहली की एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते हैं। कई बार मैदान में विराट कोहली से मिलने फैंस पहुंच गए हैं। जिसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा है। ऐसी कई घटनाएं देखने को मिल चुकी है। जब लाइव मैच के दौरान स्टेडियम से कई फैंस सुरक्षा कर्मियों को चकमा देते हुए विराट कोहली के पास पहुंच गए हैं।

'हमारा नेता कैसा हो, कोहली जैसा हो...'

भारत और कनाडा के बीच होने वाले मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और स्टैंड में मौजूद कुछ फैंस जोर-जोर से नारा लगा रहे हैं। फैंस द्वारा कोहोली को लेकर एक ही नारा लगाया जा रहा है। हमारा नेता कैसा हो, विराट कोहली जैसा हो। जिसे सुनने के बाद विराट कोहली भी हंसने लगते हैं और फैंस की तरफ देखते हैं।

फॉर्म में आना चाहेंगे कोहली

लंबे समय तक भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले विराट कोहली फैंस के पसंदीदा खिलाड़ी हैं। हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का बल्ला अब तक शांत रहा है। विराट कोहली शुरुआती तीनों मुकाबले में बल्ले से फ्लॉप साबित हुए हैं। कनाडा के खिलाफ सुपर 8 से पहले विराट कोहली के पास फार्म में आने का शानदार मौका होगा। विराट कोहली कनाडा के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

क्या फिर बनेंगे कप्तान?

विराट कोहली भारतीय टीम के साथ-साथ आईपीएल में भी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अब कप्तानी नहीं करते हैं। उनका दोबारा कप्तान बनना लगभग नामुमकिन है। ऐसी उम्मीद कम है कि विराट कोहली भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए। लेकिन कोहली के फैंस अभी भी विराट को बतौर लीडर टीम में देखना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+