Shivam Dube: 'बार-बार फ्लॉप फिर भी मौका, कहीं हो न जाये धोखा', टूट ना जाए खिताब जीतने का सपना

T20 World Cup 2024, Shivam Dube: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने अपने प्रदर्शन से अभी तक फैंस को खासा निराश किया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में शिवम दुबे बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। सुपर 8 के पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शिवम दुबे के पास अपनी दावेदारी पेश करने का मौका था। लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए और जल्द ही आउट हो कर पवेलियन लौट गए।

शिवम दुबे ने फिर किया निराश

पिछली चार पारियों में शिवम दुबे के बल्ले से टीम के लिए सिर्फ 44 रन निकले हैं। अफगानिस्तान से पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी शिवम दुबे अहम मौके पर अपना विकेट देकर पवेलियन लौट गए थे। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने शिवम दुबे को आउट करने का काम किया। शिवम राशिद की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। शिवम ने सात गेंदों पर 10 रन बनाए।

T20 World Cup 1

फैंस का फूटा गुस्सा

शिवम दुबे के प्रदर्शन को देखकर फैंस भी लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। शिवम दुबे को बेस्ट फिनिशर रिंकू सिंह की जगह पर खिलाया जा रहा है। एक फैन ने लिखा कि आखिर BCCI की ऐसी क्या मजबूरी थी जो रिंकू सिंह जो कि एक पहले से ही टेस्टेड बल्लेबाज थे उसे हटाकर शिवम दुबे को टीम में रखा गया? शिवम दुबे को लेकर दिग्गज भी अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।

'बार-बार फ्लॉप फिर भी मौका, कहीं हो न जाये धोखा'

शिवम दुबे को अगर आने वाले मुकाबले में भी प्लेइंग इलेवन में रखा जाता है तो फिर इससे भारतीय टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ अगर शिवम दुबे फ्लॉप होते हैं तो कप्तान रोहित की ये गलती टीम पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में भारत का एक बार फिर से ट्रॉफी जीतने का सपना टूट सकता है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, हजरतुल्लाह जजई, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+