अफगानिस्तानी खिलाड़ी ने बनाया खुद का मजाक, लाइव मैच में हुआ जमकर ड्रामा, लिया जा सकता है एक्शन
T20 World Cup 2024 BAN vs AFG: अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने अफगानिस्तान के सामने कड़ी चुनौती पेश की। लेकिन अंत में बांग्लादेशी खिलाड़ी जीत दर्ज करने में नाकाम रहे। अफगानिस्तान ने इस मुकाबले को आठ रनों से अपने नाम किया।
अफगानिस्तान को मिली जीत
टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को जीत के लिए 116 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन बारिश के कारण बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम की वजह से जीतने के लिए 114 रनों का टारगेट मिला। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 105 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान और तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने टीम के लिए चार-चार विकेट झटके।

गुलबदीन नईब को लेकर मचा बवाल
दरअसल, अफगानिस्तान और बांग्लादेश मैच के दौरान कई बार बारिश ने दखलंदाजी की। 12वें ओवर में जब अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद बॉलिंग कर रहे थे। तभी टीम के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट ने खिलाड़ियों को बारिश का इशारा किया। जिससे लगा कि वह कह रहे हो कि गेम को स्लो कर दो। क्योंकि वहां पर अफगानिस्तान की टीम डीएलएस पार स्कोर में आगे थी। ऐसे में स्लिप में फील्डिंग कर रहे गुलबदीन नईब अचानक अपने पैर को पकड़कर वहीं लेट गए।
फैंस ने उड़ाया जमकर मजाक
ऐसा लग रहा था कि वह काफी दर्द में हैं। हालांकि, बांग्लादेशी बल्लेबाज लिटन दास ने राशिद खान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि नईब नाटक कर रहे थे। बारिश के बाद जैसे ही एक बार फिर से मैच को शुरू किया गया तो गुलबदीन नईब ग्राउंड में वापस आए और उन्होंने 15वां ओवर भी किया। इतना ही नहीं उन्होंने अफगानिस्तान के लिए विकेट भी झटका।
जीत के बाद गुलबदीन नईब खिलाड़ियों के साथ जमकर डांस करते हुए भी नजर आए। ऐसे में कई फैंस ने माना कि गुलबदीन नईब ने चोट का बहाना बनाया और समय बर्बाद किया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम जैम्पा और इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन ने नईब के साथ हुई इस घटना पर तंज़ कसने का काम किया। अगर सही में नईब ने नाटक किया है तो ऐसे स्थिति में उन पर एक्शन भी लिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications