Aaj Ka Match Kon Jeeta: वर्ल्ड कप में आज का मैच कौन जीता- अमेरिका Vs कनाडा, 1st Match
USA vs CAN, T20 World Cup 1st, Match: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज बेहद की रोमांचक अंदाज में हुआ है। डलास में टी20 विश्व कप 2024 के पहले मैच में कनाडा ने 194/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, लक्ष्य का पीछा करने उतरी सह-मेजबान अमेरिका ने इस बड़े लक्ष्य के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर अपने टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की है। यूएसए ने कनाडा को 7 विकटों से हरा दिया।
नवनीत धलीवल ने खेली बड़ी पारी
दरअसल, सह-मेजबान यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कनाडा ने 20.0 ओवर में 5 विकेट पर 194 रन बनाए। टीम के लिए नवनीत धलीवल ने 44 गेंद में 61 रन की बड़ी पारी खेली। इसके अलावा निकोलस किरटन 31 गेंद में 51 रन की शानदार पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा श्रेयस मोवा ने अंत में एक शानदार पारी खेलकर टीम का स्कोर 194 रन तक पहुंचाया। यूएसए के लिए कोरी एंडरसन, अली खान और हरमीत सिंह ने एक-एक विकेट लिया, जबकि दो खिलाड़ी रन-आउट हुए।

शतक से चूके आरोन जोन्स
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए ने 17.4 ओवर में 3 विकेट पर 197 रन बनाए। टी20 विश्व कप 2024 के पहले मैच में कनाडा के खिलाफ़ यूएसए ने जोरदार वापसी की, टेक्सास में 195 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। शुरुआत में कुछ विकेट खोने के बाद, यूएसए ने आरोन जोन्स और एंड्रीस गौस ने एक-एक अर्धशतक बनाया। जिसमें जोन्स ने अपने शतक से सिर्फ़ 6 रन दूर रहते हुए लक्ष्य का पीछा किया। 195 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करने के बावजूद, यूएसए ने 2 ओवर पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ें- WI vs PNG, 2nd match: टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच की ये है सबसे तगड़ी DreamXI टीम, करोड़ों की कमाई का मौका?
कनाडा की प्लेइंग इलेवन: आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), दिलप्रीत सिंह, साद बिन जफर (कप्तान), निखिल दत्ता, डिलन हेलीगर, कलीम सना, जेरेमी गॉर्डन।
यूनाइटेड स्टेट्स की प्लेइंग इलेवन: स्टीवन टेलर, मोनंक पटेल (विकेट कीपर), एंड्रीज गौस, आरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वैन शल्कविक, जसदीप सिंह, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर।












Click it and Unblock the Notifications