WI vs PNG, 2nd match: टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच की ये है सबसे तगड़ी DreamXI टीम, करोड़ों की कमाई का मौका?
West Indies vs Papua New Guinea, 2nd Match: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप सी (C) मैच में आज, 2 जून को वेस्टइंडीज (WI) और पापुआ न्यू गिनी (PNG) आमने-सामने होंगे। दोनों टीम के बीच ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। आज के एक्शन से पहले मैच की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
दरअसल, वेस्टइंडीज इस मैच में पसंदीदा के तौर पर उतरेगा। हाल ही में द्विपक्षीय T20I सीरीज़ में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराने के बाद वे शानदार फॉर्म में हैं। दूसरी ओर पापुआ न्यू गिनी एक मजबूत प्रदर्शन करना चाहेगा। यहां तीन खिलाड़ी हैं जिन्हें आप WI vs PNG गेम के लिए कुछ जरूरी आंकड़े और रिपोर्ट्स दी गईं हैं, जोकि टीम बनाने से पहले आपको देखनी चाहिए।

गुयाना की पिच रिपोर्ट
गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी सपोर्टिव मानी जाती है। मैच के दौरान यहां फैंस एक हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद कर सकते हैं, जिसमें डेथ बॉलर अहम भूमिका निभाएंगे। यहां आखिरी टी20 मैच 2023 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था, जिसमें आठ विकेट के नुकसान पर कुल 323 रन बनाए गए थे।
वेस्टइंडीज बनाम पापुआ न्यू गिनी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच आज पहले मैच में आमना-सामना होगा। इससे पहले वे कभी भी T20I में एक-दूसरे से नहीं भिड़े हैं।
वेस्टइंडीज बनाम पापुआ न्यू गिनी संभावित प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज: शाई होप, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी और ओबेद मैककॉय।
पापुआ न्यू गिनी: टोनी उरा, असद वाला (कप्तान), लेगा सियाका, चार्ल्स अमिनी, हिरी हिरी, सेसे बाउ, नॉर्मन वनुआ, किप्लिन डोरिगा (विकेट कीपर), काबुआ मोरिया, चाड सोपर और सेमो कामिया।
वेस्टइंडीज बनाम पापुआ न्यू गिनी मैच की ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: निकोलस पूरन, जॉनसन चार्ल्स
- बल्लेबाज: ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, लेगा सियाका, शाई होप
- ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, असद वाला
- गेंदबाज: अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, अकील होसेन
- कप्तान: आंद्रे रसेल
- उपकप्तान: निकोलस पूरन
ये भी पढ़ें- टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पेरिस ओलंपिक पर मंडराया आतंकी हमले का साया, पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
पापुआ न्यू गिनी की टीम: टोनी उरा, सेसे बाउ, असद वाला (कप्तान), लेगा सियाका, हिरी हिरी, हिला वेरे, चाड सोपर, किप्लिन डोरिगा (विकेट कीपर), एली नाओ, काबुआ मोरिया, सेमो कामिया, जैक गार्डनर, जॉन कारिको, चार्ल्स अमिनी, नॉर्मन वनुआ
वेस्ट इंडीज की टीम: ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, शाई होप, ओबेद मैककॉय, शेरफेन रदरफोर्ड, शमर जोसेफ।












Click it and Unblock the Notifications