T20 World Cup 2022: कोहली के बाद अब सूर्यकुमार के साथ नजर आईं ये पाकिस्तानी एंकर, कही दिल छू लेने वाली बात

पाकिस्तान (Pakistan) की टेलीविजन होस्ट और स्पोर्ट्स एंकर जैनब अब्बास (Zainab Abbas) अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। जैनब अब्बास ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का इंटरव्यू लिया था।

Zainab Abbas with surya Kumar Yadav Instagram post: पाकिस्तान (Pakistan) की टेलीविजन होस्ट और स्पोर्ट्स एंकर जैनब अब्बास (Zainab Abbas) अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। जैनब अब्बास ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का इंटरव्यू लिया था। जिसके बाद जैनब अब्बास को सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस ने काफी ट्रोल भी किया था। जैनब अब्बास की कुछ तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सूर्यकुमार के साथ शेयर की तस्वीर

सूर्यकुमार के साथ शेयर की तस्वीर

जैनब अब्बास के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। यही वजह है कि उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगती है। हाल ही में जैनब अब्बास ने भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्य़कुमार यादव के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। इस तसवीर के साथ उन्होंने कैप्शन में सूर्यकुमार की जमकर तारीफ की। जैनब अब्बास और सूर्यकुमार के बीच साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद चैट हुई थी।

नंबर 1 टी20 बल्लेबाज से बातचीत मजेदार

नंबर 1 टी20 बल्लेबाज से बातचीत मजेदार

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज के साथ बातचीत करना मजेदार था। सूर्य़कुमार यादव ने कमाल की पारी खेली। बता दें कि पर्थ के मैदान में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस मुकाबले में सूर्य़कुमार यादव द्वारा खेली गई पारी की हर कोई सराहना कर रहे हैं।

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल

पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल

भारत और जिम्बाब्वे से हार झेलने के बाद पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप में आगे का सफर बेहद मुश्किल हो गया है। साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को हराने के बाद भी पाकिस्तान सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की शायद ना कर सके। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने इस वर्ल्ड कप में निराश किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+