T20 World Cup 2022 के आगाज से पहले वेस्टइंडीज की मौज मस्ती, 'काला चश्मा' गाने पर किया डांस

T20 World Cup 2022 के लिए सभी टीमें ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं। कल से क्रिकेट के इस महाकुंभ का आगाज हो जाएगा। अभी फर्स्ट राउंड के तहत 8 टीमें सुपर 12 में जगह बनाने के लिए एक-दूसरे से खेलेंगी। यहां से 4 टीमें सुपर 12 में जगह बनाएंगी। सुपर 12 के मुकाबले 22 अक्टूबर से शुरू होंगे। फर्स्ट राउंड खेलने वाली टीमों में वेस्टइंडीज भी शामिल है। वेस्टइंडीज का पहला मुकाबला 17 अक्टूबर को स्कॉटलैंड के खिलाफ होगा। इस मैच से पहले वेस्टइंडीज की टीम प्रैक्टिस करने की बजाए मौज-मस्ती करती नजर आ रही है।

फोटोशूट के दौरान किया डांस

फोटोशूट के दौरान किया डांस

वैसे भी क्रिकेट जगत में वेस्टइंडीज की टीम को दुनियाभर में सबसे अधिक मौज मस्ती वाली टीम माना जाता है। विश्व कप के मुकाबलों से पहले वेस्टइंडीज के प्लेयर एक फोटोशूट के दौरान डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आईसीसी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाड़ी 'काला चश्मा' गाने पर डांस कर रहे हैं।

बॉलीवुड के गाने पर थिरके यह खिलाड़ी

बॉलीवुड के गाने पर थिरके यह खिलाड़ी

इस वीडियो में कप्तान निकोलस पूरन, उप-कप्तान रोवमैन पॉवेल, ऑलराउंडर जेसन होल्डर, काइल मेयर्स और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल नजर आ रहे हैं। विंडीज के खिलाड़ियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और हर बार की तरह उनके डांस का वीडियो हर किसी को पसंद आ रहा है। विंडीज के प्लेयर्स से पहले जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों का वीडियो भी इस गाने पर सामने आ चुका है।

विश्व कप से पहले तीन सीरज हारी है वेस्टइंडीज

विश्व कप से पहले तीन सीरज हारी है वेस्टइंडीज

आपको बता दें कि टी20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज सीधे सुपर 12 में क्वालीफाई नहीं कर पाई है। उसे 8 टीमों के साथ फर्स्ट राउंड के मुकाबले खेलने हैं। वेस्टइंडीज के लिए वर्ल्ड कप की तैयारी भी कुछ खास नहीं रही है। विंडीज को भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के हाथों टी20 सीरीज गंवानी पड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+