T20 World Cup: श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को हराया, सुपर-12 में जाने वाली पहली टीम बनी

T20 World Cup 2022 Sri Lanka vs Netherlands Match: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप A के 9वें मुकाबले में श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच का मुकाबला एशियाई टीम की जीत के साथ समाप्त हो गया है। श्रीलंका ने पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे जिसके जवाब में नीदरलैंड्स की पारी 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 ही रन बना सकी। इसके साथ ही श्रीलंका की टीम सुपर 12 स्टेज में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

T20 World Cup 2022 Sri Lanka

श्रीलंका की शुरुआत भयावह हुई थी जब वह नामिबिया के खिलाफ हार गई थी लेकिन उसने फिर अच्छे दो मुकाबले खेलते हुए खुद को सुपर 12 स्टेज में पहुंचा दिया है। इस जीत के साथ श्रीलंका ने 3 मैचों में 2 जीत के साथ +0.667 के रन रेट के साथ ग्रुप में टॉप किया है। लेकिन उनको नामिबिया से ही चुनौती मिलने की पूरी संभावना है क्योंकि इस टीम का मैच आज यूएई से हो रहा है और यह मैच जीतने के साथ वह भी बेहतर रन रेट के साथ ना केवल सुपर 12 में पहुंचेंगे बल्कि ग्रुप में टॉप भी कर सकते हैं।

श्रीलंका की ओर से 44 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेलने वाले कुसल मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया है। इसके असलांका ने 30 गेंदों पर 31 और बी राजापक्षे ने 13 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली।

इस टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम के पास मैक्स ओडोड के रूप में एक जबरदस्त बल्लेबाज मौजूद रहे जो अंत तक टिके रहे लेकिन बाकि किसी ने उनका साथ नहीं दिया। मैक्स ने 53 गेंदों पर 71 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 6 चौके व तीन छक्के लगाए। इनके अलावा कुछ हद तक कप्तान स्कॉट एडवॉर्ड्स ने ही 21 रनों की पारी खेली।

श्रीलंका की गेंदबाजी में निचले क्रम को वानिंदु हसरंगा ने ध्वस्त कर दिया। उन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए। महीश तीक्षाणा ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए।

टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज कल खत्म हो जाएगी

वहीं इस ग्रुप के एक और अहम मैच में संयुक्त अरब अमीरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इसके बाद ग्रुप बी के मुकाबले कल होंगे जो सुपर 12 के लिए निर्णायक होंगे।

सुपर 12 स्टेज की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को मुकाबले के साथ हो रही है। भारत का मुकाबला पाकिस्तान से अगले दिन यानी 23 अक्टूबर को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+