मैं ट्विटर पर जाता, और ये काम करता..अश्विन ने बताया नवाज की वो गेंद उनके पैड पर लगती तो क्या होता

भारत-पाकिस्तान (India-paksitan match) मुकाबले के दौरान भारत के सामने दूसरे स्पिनर को चुनने के नाम पर एक चुनौती खड़ी थी कि रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और युजवेंद्र चहल में किसे लिया जाए। चहल की कलाई की काबिलियत टी20 क्रिकेट में सभी देख चुके हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट अश्विन के साथ किया क्योंकि वे बैटिंग में भी काबिलियत रखते हैं और यह मूव भारत के लिए मैच का निर्णायक पॉइंट साबित हुआ।

जैसे ही अश्विन मेलबर्न में एक लाख लोगों के सामने बैटिंग के लिए आए तब 1 गेंद पर 2 रनों की जरूरत थी।

अपनी नसों पर जबरदस्त काबू बनाए रखा

अपनी नसों पर जबरदस्त काबू बनाए रखा

अश्विन ने इस मौके पर अपनी नसों पर जबरदस्त काबू बनाए रखा और मोहम्मद नवाज की उस गेंद को छोड़ दिया जो कोई और बल्लेबाज खेल ही लेता। गेंद लेग साइड पर तेजी से निकलकर वाइड साबित हो गई और भारत को अंतिम गेंद पर 1 रनों की दरकार थी जो अश्विन ने चौके के साथ पूरी की। भारत के लिए मैच की परफेक्ट एंडिंग हो गई।

अश्विन ने बीसीसीआई के सौजन्य से कराई गई बातचीत में भारत के पूर्व क्रिकेट ऋषिकेश कानितकर से कहा है अगर वह गेंद टर्न लेकर उनके पैड पर पड़ती तो फिर उनके सामने रिटायरमेंट के सिवा कोई चारा नहीं था।

अगर नवाज की वह बॉल टर्न हो जाती..

अगर नवाज की वह बॉल टर्न हो जाती..

अश्विन भारत-पाक मैचों में खिलाड़ियों पर पड़ने वाले दबाव, लोगों की अपेक्षाओं का आसमान पर पहुंचना, और फिर कोई भूल-चूक होने से खिलाड़ी की मनोस्थिति पर पड़ने वाले असर के बारे में काफी कुछ बोल गए।

उन्होंने कहा, अगर नवाज की वह बॉल टर्न हो जाती और मेरे पैड पर हिट हो जाती तो मैं बस एक चीज करता। ड्रेसिंग रूम में वापस जाता और ट्विटर पर लिखता, 'थैंक्यू वेरी मच, मेरा क्रिकेट करियर और यात्रा बहुत शानदार रही और आप सबका धन्यवाद (हंसते हुए)'।

दिमाग के ऊपर एकस्ट्रा दिमाग लगाया

दिमाग के ऊपर एकस्ट्रा दिमाग लगाया

अश्विन को उस समय अपना दिमाग इस्तेमाल करने के लिए क्रिकेट बिरादरी से काफी तारीफें मिली हैं। विराट कोहली ने भी कहा है- मैंने अश्विन को कवर के ऊपर बॉल को हिट करने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने दिमाग के ऊपर एकस्ट्रा दिमाग लगाया। ये उनके लिए हिम्मत वाली बात थी। बॉल लाइन के अंदर आई और उन्होंने उसको वाइड में तब्दील कर दिया।

कोहली ने उस मैच में 53 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली। आज भारत को अपना दूसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+