T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड का घातक बॉलिंग अटैक ऑस्ट्रेलिया को देगा कड़ी टक्कर? यह है संभावित प्लेइंग XI
T20 World cup 2022 का कल से सुपर 12 राउंड शुरू हो रहा है। इस राउंड के लिए 12 टीमें फाइनल हो गई हैं। फर्स्ट राउंड से श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स और जिम्बाब्वे ने सुपर 12 के लिए क्वालीफाई किया है। सुपर 12 राउंड का आगाज कल से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा। यह मैच कल दोपहर 12:30 बजे से सिडनी में खेला जाएगा।

टी20 में ऑस्ट्रेलिया का शानदार रिकॉर्ड
आपको बता दें कि पिछले वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ही खिताब अपने नाम किया था। टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच का मुकाबला हमेशा ही कांटे की भिड़ंत होती है। वैसे तो न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम हर डिपार्टमेंट में मजबूत नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने 2021 टी20 विश्व कप के फाइनल समेत 15 टी20 मुकाबलों में से 10 में जीत हासिल की है।
न्यूजीलैंड का बॉलिंग लाइनअप देगा ऑस्ट्रेलिया को चुनौती
वहीं न्यूजीलैंड के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले हालात कुछ ज्यादा ठीक नहीं हैं, क्योंकि न्यूजीलैंड को हाल ही में त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान के हाथों हार मिली थी। इतना ही नहीं प्रैक्टिस मैच में भी न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद भी कीवी टीम से निपटना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड की बॉलिंग लाइनअप काफी मजबूत है जो ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दे सकती है।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
इस बड़े मैच से पहले हर किसी की नजर संभावित प्लेइंग इलेवन पर टिकी हैं कि आखिर किस खिलाड़ी को अंतिम एकादश में जगह मिलेगी और किसे नहीं। बात करें ऑस्ट्रेलिया की तो कंगारू टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन कुछ इस तरह हो सकती है-
ऑस्ट्रेलिया
डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच, मिचेल मार्श, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैंपा और जोश हेजलवुड
न्यूजीलैंड
फिन एलन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर/माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।












Click it and Unblock the Notifications