T20 World Cup 2022: वेस्टइंडीज की हार के बाद कप्तान निकोलस पूरन के निकले आंसू, फैंस से मांगी माफी

T20 World Cup 2022 के फर्स्ट राउंड मुकाबलों में आज बहुत बड़ा उलटफेर हो गया। दरअसल, आज आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया। इस जीत के साथ ही आयरलैंड की टीम ने सुपर 12 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम सुपर 12 राउंड तक नहीं पहुंच पाई और क्वालीफाइंग राउंड में ही बाहर हो गई। इस शर्मनाक हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन अंदर से टूट गए हैं। मैच के बाद पूरन प्रेजेंटेशन के दौरान भावुक नजर आए।

कप्तान पूरन ने मांगी माफी

कप्तान पूरन ने मांगी माफी

मैच प्रेजेंटेशन के दौरान निकोलस पूरन की आंखों में आंसू नजर आए। उन्होंने भारी मन से विंडीज के प्रशंसकों से माफी मांगी और कहा कि उन्हें इस बात का बहुत दुख है कि उनकी टीम को टूर्नामेंट से इतनी जल्दी बाहर होना पड़ गया। मैच के बाद पूरन ने कहा कि इस हार को पचा पाना वाकई बहुत कठिन है। पूरे टूर्नामेंट में हमारे बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और आज भी वहीं देखने को मिला। पूरन ने कहा कि इस पिच पर 147 रन डिफेंड कर पाना काफी मुश्किल था।

हम फैंस से माफी मांगते हैं- पूरन

हम फैंस से माफी मांगते हैं- पूरन

वेस्टइंडीज के कप्तान ने कहा कि आज की पिच पर 147 का स्कोर बचा पाना काफी मुश्किल था। गेंदबाजों के लिए यह एक चुनौती था कि वो इस लक्ष्य को बचा सकें। पूरन ने कहा कि आयरलैंड को जीत की बधाई, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने आज शानदानर बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। पूरन ने इस दौरान अपने कुछ खिलाड़ियों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि टीम में कुछ खिलाड़ी हैं जो बहुत अच्छा कर रहे थे इनमें पूरन ने ब्रैंडन किंग और अल्जारी जोसेफ का नाम लिया, लेकिन हम निराश हैं कि हम विश्व कप से बाहर हो गए, फैंस से माफी मांगते हैं।

आयरलैंड के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

आयरलैंड के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। आयरलैंड के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 146 रनों पर रोक दिया, जिसके बाद आयरलैंड की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत विंडीज यह मैच हार गई। आयरलैंड ने सिर्फ एक विकेट खोकर 17.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की ओर से ब्रैंडन किंग ने 48 गेंदों में सबसे अधिक 62 रन की पारी खेली। किंग के अलावा कोई बल्लेबाज आयरिश गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाया। गेंदबाजी के बाद आयरलैंड ने कमाल की बैटिंग भी की। पॉल स्टर्लिंग (66) और कप्तान एंड्रयू बालबर् (37) की पारियों की मदद से आयरलैंड ने 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+